7th August 2026

BREAKING NEWS

पैसेंजर प्लेन के बेहद करीब पहुंचा हेलीकॉप्टर, VIDEO देख थम जाएंगी सांसें

कलेक्टर ने गठित की 4 सदस्यीय जांच समिति

रास्ता पूछने के बहाने महिला को रोका, बातों में उलझाकर जेवर लेकर फरार हुए आरोपी

ODI World Cup 2027 से पहले टीम को लगा बड़ा झटका

सेम लक्षणों में भी डॉक्टर की सलाह क्यों जरूरी?

Advertisment

CG में हत्या का सनसनीखेज मामला : युवक को चाकू मारकर मौत के घाट उतारा, 2 नाबालिग सहित 3 हिरासत में

रायपुर : राजधानी के उरला थाना इलाके में सोमवार देर रात युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. आपसी गाली-गलौच के कारण वारदात को अंजाम देने की वजह सामने आई है. मृतक मप्र के डिंडौरी का रहने बताया जा रहा है. हत्या गुमा बना रोड पर पेट्रोल पंप के पास हुई है. जानकारी के मुताबिक, शनि-रवि की रात लगभग 12.05 बजे पेट्रोल पंप के पास गुमा लहूलुहान हालत में सड़क किनारे पड़े युवक को देखा।

डायल 112 के जरिये उरला पुलिस को सूचना दी गई. युवक को एम्स में मृत घोषित कर दिया गया. बताया जा रहा है कि मृतक की पीठ पर किसी नुकीले हथियार से हमले के निशान हैं. मृतक फुल्लम सिंह गोंड़ पिता कन्हैया गोंड़ 24 साल निवासी करंजिया डिंडोरी (एमपी) के रूप में हुई.

उरला थाना टीआई ने जानकारी दी कि घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची टीम ने जांच शुरू दी थी. रात में ही 2 नाबालिग समेत 3 लोगों को हिरासत में लिया गया. अपचारी बालकों को बाल संप्रेषण गृह में रखा गया था. घटना की वजह आपस में हुई गाली-गलौच सामने आई है. मंगलवार को उनसे घटना के संबंध में पूछताछ की जाएगी. जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा.  

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन