7th August 2026

BREAKING NEWS

पैसेंजर प्लेन के बेहद करीब पहुंचा हेलीकॉप्टर, VIDEO देख थम जाएंगी सांसें

कलेक्टर ने गठित की 4 सदस्यीय जांच समिति

रास्ता पूछने के बहाने महिला को रोका, बातों में उलझाकर जेवर लेकर फरार हुए आरोपी

ODI World Cup 2027 से पहले टीम को लगा बड़ा झटका

सेम लक्षणों में भी डॉक्टर की सलाह क्यों जरूरी?

Advertisment

Korba Crime News : कोरबा में सनसनीखेज वारदात, 24 साल की युवती की घर में निर्मम हत्या; परिवार में मचा हड़कंप

Korba Crime News: दीपका थाना क्षेत्र के नागिन झोरखी इलाके में एक सनसनीखेज और हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां एक 24 साल की रानू साहू की अज्ञात हमलावर द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई। मृतका रानू साहू, जो अपने पिता रामकुमार साहू की इकलौती संतान थी, घटना के समय घर में अकेली थी। वारदात उस समय हुई जब परिवार के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे। शाम करीब 7 बजे जब परिजन घर लौटे तो उन्होंने रानू को लहूलुहान अवस्था में पड़ा देखा।

परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि अज्ञात हमलावर ने लड़की के सिर पर किसी धारदार हथियार से हमला किया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी। आसपास के लोगों से पूछताछ की।

थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि मौके पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग एस्कॉर्ट को बुलाया गया है। धारदार हथियार से हत्या की गई है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। लड़की की उम्र 24 साल है। बताया जा रहा है कि मृतका रानू साहू के पिता रामकुमार साहू रोजी मजदूरी का काम करते हैं। शुक्रवार की सुबह पति-पत्नी दोनों काम पर गए हुए थे और वापस लौटने पर उन्हें इस घटना की जानकारी हुई। मृतिका अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन