9th August 2026

BREAKING NEWS

बैंक में क्लर्क बनने का मौका, आवेदन प्रक्रिया शुरू; जानें योग्यता और पूरी डिटेल

रायपुर समेत 3 शहरों में शुरू हुआ Grain ATM, दूसरे राज्यों के हितग्राही भी उठा सकेंगे लाभ

काउंसलिंग शुरू, 12 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

बारिश के बाद जमा पानी से बढ़ सकता है बीमारियों का खतरा, बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आएंगे छत्तीसगढ़, 2 सितंबर को रायपुर एम्स के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

Advertisment

CG Crime : नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, मायके में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Media Yodha Desk Tue, Aug 5, 2025

बालोद : जिले के देवरीद गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। मृतिका का नाम 28 वर्षीय तामेश्वरी साहू है, जो कुछ दिन पहले अपने मायके आई थी और आज उसकी लाश घर के एक कमरे में फांसी पर लटकी मिली। इस घटना के बाद परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची अर्जुंदा थाना पुलिस की टीम मर्ग कायम कर मामले की जांच और कार्रवाई में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, तामेश्वरी की शादी चार महीने पहले हुई थी और वह करीब 14 दिन पहले ही अपने मायके आई थी। परिजनों का कहना है कि उन्होंने तामेश्वरी को फांसी पर लटका देखा, लेकिन उसकी आंख के पास चोट और खून के निशान भी पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध बन गया है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा। गांव में इस घटना को लेकर सनसनी फैल गई है और परिजनों में शोक का माहौल है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन