7th August 2026

BREAKING NEWS

पैसेंजर प्लेन के बेहद करीब पहुंचा हेलीकॉप्टर, VIDEO देख थम जाएंगी सांसें

कलेक्टर ने गठित की 4 सदस्यीय जांच समिति

रास्ता पूछने के बहाने महिला को रोका, बातों में उलझाकर जेवर लेकर फरार हुए आरोपी

ODI World Cup 2027 से पहले टीम को लगा बड़ा झटका

सेम लक्षणों में भी डॉक्टर की सलाह क्यों जरूरी?

Advertisment

CG Triple Murder Case : स्क्रैप कारोबारी अशरफ मेमन समेत 3 की फार्महाउस में हत्या, पुलिस जांच में जुटी

कोरबा : फार्म हाउस में स्क्रैप कारोबारी समेत 3 लोगों की लाश मिली है, खबर है कि पैसा 50 गुना करने के फेर में कई लोग वहां पहुंचे थे, बैगा ने दावा किया था कि 4 लाख के बदले 4 करोड़ तंत्र-मंत्र से कर देगा। जानकारों के मुताबिक कारोबारी के फार्म हाउस में बिलासपुर से बैगा आये और उसकी टीम तंत्र-मंत्र का काम कर रही थी। पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को हिरासत में लिया है।

जहां तीन लाश मिली है उस फार्म हाउस का मालिक मृतक स्क्रैप कारोबारी असरफ कबाड़ी बताया जा रहा है, साथ में एक बैगा और एक उसका दोस्त शामिल है। बिलासपुर से उस फार्म हाउस में 4 बैगा पहुंचे थे। 4 लाख को 4 करोड़ बनाने के चक्कर में असरफ अपने फार्म हाउस में तांत्रिक क्रिया करवा रहा था।

गौरतलब है कि मृतक कारोबारी अपने पुरे परिवार के साथ फार्म हाउस पहुंचा था। जिस कमरे में तंत्र-मंत्र किया जा रहा था उस कमरे के बाहर परिवार के लोग मौजूद्ग थे। प्रकरण में पुलिस की टीम जांच शुरू कर दी है, जल्द ही पूरे मामले में खुलासा करने की बात कही। कारोबारी का पैसा लूटने की मंशा से वारदात को अंजाम देना बताया जा रहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन