8th August 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ का अपना हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’ लॉन्च, सरेंडर महिलाओं ने रैंप पर बिखेरा जलवा

इन 4 राशियों पर मेहरबान होगी किस्मत, धन लाभ के साथ बढ़ेगा मान-सम्मान; पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

कार्यरत शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक TET पास करना अनिवार्य, नौकरी पर पड़ेगा असर

अब TTE की हर हरकत कैमरे में होगी रिकॉर्ड, रायपुर मंडल के टिकट चेकर्स पहनेंगे बॉडी कैमरा

असिस्टेंट-स्टेनोग्राफर समेत कई पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और अप्लाई करने का तरीका

Advertisment

CG CRIME : सरेराह ढाई लाख की लूट, ग्रामीणों के पीछा करने पर लुटेरे छोड़ गए गाड़ी और भागे जंगल में

रायगढ़ : धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एमएम फिश कंपनी की गाड़ी को रोककर व्यापारी से 2,57,660 रुपए लूटकर फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद धरमजयगढ़ थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, कल शाम करीब 6 बजे व्यापारी मोहम्मद रफीक क्षेत्र में मछली सप्लाई करने के बाद कलेक्शन लेकर बिलासपुर जा रहे थे. इस दौरान धर्मजयगढ़ के ग्राम खड़गांव से सिथरा के बीच स्कूटी सवार तीन लोगों ने गाड़ी को रोककर लूट की घटना को अंजाम दिया.

लूट की भनक लगते ही आस-पास के लोगों ने लुटेरों को पकड़ने की कोशिश की. पकड़े जाने के भय से आरोपी स्कूटी को छोड़कर जंगल की तरफ भाग गए. मामले की जांच में जुटी पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन