8th August 2026

BREAKING NEWS

बरसात में सुस्ती और आलस से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 आसान बदलाव, मिलेगी नई ऊर्जा

रवीना टंडन पर अचानक झपटा डॉगी, एक्ट्रेस ने बिना घबराए ऐसे किया हालात को कंट्रोल

पहले कर लें ये 2 जरूरी काम

अगस्त में 4 दिन बंद रहेंगे स्कूल, छत्तीसगढ़ के बैंक भी रहेंगे बंद, देखें पूरी लिस्ट

MBBS-BDS में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, पहले चरण की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी

Advertisment

Crime News : बिलासपुर में पुजारी की हत्या, मंदिर में खून से लथपथ मिला शव

बिलासपुर : एक पुजारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। रविवार सुबह जब पुजारी की मां मंदिर पहुंची, तो उसने बेटे मृत अवस्था में खून से लथपथ पाया। हालांकि, अभी तक हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। आशंका है कि चोरी का विरोध करने पर अज्ञात चोरों ने हत्या की है।

यह मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, जागेश्वर पाठक उर्फ मोटू (30) परसाकापा का रहने वाला था। वह गांव के ही स्थित पाठ बाबा मंदिर का पुजारी था। वह मंदिर में ही रहता था। आशंका जताई जा रही है कि मंदिर में चोरी के नीयत आए चोरों ने हत्याकांड को अंजाम दिया होगा। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

दरअसल, वारदात का खुलासा तब हुआ जब रोजाना की तरह सुबह 6 बजे पुजारी की मां बेटे को चाय देने मंदिर पहुंची, खून से लथपथ लाश देखकर शोर मचाया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों फौरन पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिंक टीम घटनास्थल की बारीकी से जांच कर रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन