8th August 2026

BREAKING NEWS

बरसात में सुस्ती और आलस से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 आसान बदलाव, मिलेगी नई ऊर्जा

रवीना टंडन पर अचानक झपटा डॉगी, एक्ट्रेस ने बिना घबराए ऐसे किया हालात को कंट्रोल

पहले कर लें ये 2 जरूरी काम

अगस्त में 4 दिन बंद रहेंगे स्कूल, छत्तीसगढ़ के बैंक भी रहेंगे बंद, देखें पूरी लिस्ट

MBBS-BDS में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, पहले चरण की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी

Advertisment

रायपुर जेल से कैदी फरार : वेल्डिंग का काम करते हुए दिया पुलिस को चकमा, शहर में नाकेबंदी

रायपुर : राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां जेल में बंद एक कैदी फरार हो गया। घटना मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे की है। जानकारी के मुताबिक, महिला जेल के पास पांच कैदी वेल्डिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान एक कैदी मौके से फरार हो गया। फरार कैदी की पहचान चंद्रवीर सिंह उर्फ पिंटू के रूप में हुई है। वह गंज थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना सामने आते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई और फरार कैदी की तलाश शुरू कर दी गई है।

सूत्रों के अनुसार, फरार कैदी पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जेल प्रशासन यह जांच कर रहा है कि निगरानी के बावजूद वह कैसे भाग निकला। घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

जेल प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच समिति गठित की है। वहीं पुलिस ने अलर्ट जारी कर शहर और आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर दी है। सभी थानों को फरार कैदी की जानकारी भेज दी गई है। इस घटना ने एक बार फिर जेल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि जल्द ही कैदी को पकड़ लिया जाएगा और लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन