13th June 2026

BREAKING NEWS

अब दिन की शुरुआत राष्ट्रगान और सरस्वती वंदना से, अंत में गूंजेगा राजगीत

छत्तीसगढ़ की ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों के फंसे होने की आशंका, धुएं से इलाके में अफरा-तफरी

नौकरी का झांसा देकर मानव तस्करी! झारखंड की 16 युवतियां कर्नाटक भेजी जा रही थीं, 20 लोग रेस्क्यू

अब नहीं लगाने पड़ेंगे नगर निगम के चक्कर! 24 शहरी सेवाएं लोक सेवा गारंटी अधिनियम में शामिल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे थाना सिटी कोतवाली द्वारा नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाकर दैहिक शोषण करन

Advertisment

: चंडीगढ़ में क्लब के बाहर धमाका, पुलिस कर रही है जांच

admin Tue, Nov 26, 2024

चंडीगढ़ के सेक्टर 26 में स्थित दो क्लबों, Seville और Deorra Club के बाहर देर रात एक धमाका हुआ। यह घटना 3 बजे के आसपास की है, जब अज्ञात युवकों ने दो देशी बम फेंककर धमाका किया। बताया जा रहा है कि ये युवक एक बाइक पर सवार थे और बम फेंकने के बाद मौके से फरार हो गए।

धमाके में कोई घायल नही

धमाका इतना तेज था कि क्लब का कांच टूट गया, लेकिन सौभाग्यवश कोई घायल नहीं हुआ। घटनास्थल पर मौजूद कर्मचारियों के मुताबिक, धमाका सुनते ही वह बाहर आए और पुलिस को सूचना दी। क्लब और रेस्टोरेंट जिनके बाहर यह धमाका हुआ, बॉलीवुड गायक बादशाह के मालिकाना हक में बताए जा रहे हैं।

पुलिस और फोरेंसिक टीम की जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम ने भी महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज की तलाश कर रही है और मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। Deora-Alehouse and Kitchen रेस्टोरेंट के एक कर्मचारी पुरान ने कहा, "हम जोरदार धमाके की आवाज सुनकर बाहर आए। दरवाजे का कांच टूट चुका था, जिसके बाद हमने पुलिस को सूचना दी। उस समय रेस्टोरेंट में 7-8 कर्मचारी थे, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ। CCTV काम नहीं कर रहा था। यह घटना करीब 3:15 बजे हुई, जब रेस्टोरेंट बंद था।"

पुलिस का बयान

DSP दिलबाग सिंह ढिल्लों ने कहा, "हमें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि यहां कुछ व्यक्तिगत विवाद है। हमारे जांच अधिकारी ने देखा कि कांच टूटा हुआ था। फिलहाल हम कुछ नहीं कह सकते, लेकिन फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। हमें रात करीब 12 बजे कॉल आई थी, और हमने एफआईआर दर्ज की है। जांच अभी शुरू की है।"

व्यक्तिगत दुश्मनी का शक

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह मामला व्यक्तिगत दुश्मनी का प्रतीत हो रहा है, जिसके चलते धमाका किया गया ताकि डर फैलाया जा सके। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर मौजूद है और आरोपियों को पकड़ने के लिए प्रयास जारी हैं।

घटना के बाद सुरक्षा बढ़ाई गई

यह धमाका शहर में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रहा है। चंडीगढ़ पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी है और मामले की तह तक जाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। चंडीगढ़ में इस तरह की घटना एक चिंताजनक पहलू है, लेकिन पुलिस की तत्परता और जांच के चलते उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही आरोपियों का पता लगाया जाएगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन