8th August 2026

BREAKING NEWS

बरसात में सुस्ती और आलस से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 आसान बदलाव, मिलेगी नई ऊर्जा

रवीना टंडन पर अचानक झपटा डॉगी, एक्ट्रेस ने बिना घबराए ऐसे किया हालात को कंट्रोल

पहले कर लें ये 2 जरूरी काम

अगस्त में 4 दिन बंद रहेंगे स्कूल, छत्तीसगढ़ के बैंक भी रहेंगे बंद, देखें पूरी लिस्ट

MBBS-BDS में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, पहले चरण की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी

Advertisment

जशपुर : जशपुर में ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता: एक हफ्ते में 3 गुमशुदा बच्चों को किया गया सकुशल बरामद

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में गुमशुदा बच्चों की तलाश और पुनर्वास के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान को बड़ी सफलता मिली है। पिछले एक सप्ताह में जिले के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों से लापता हुए तीन बच्चों को पुलिस ने सकुशल बरामद कर उनके परिजनों से मिलवाया है। इस अभियान के तहत अब तक कुल 150 बच्चों को खोजकर उनके घर सुरक्षित लौटाया जा चुका है


👧 बगीचा से लापता युवती को कोरबा से लाया गया वापस

बगीचा थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण ने अपनी 20 वर्षीय बेटी के लापता होने की सूचना खुद एसएसपी शशि मोहन सिंह को दी थी। युवती 12 मई को अचानक घर से लापता हो गई थी। परिजनों को शक था कि उसे कोई बहला-फुसलाकर ले गया है।

पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर तंत्र और परिजनों के सहयोग से जांच शुरू की और 14 मई को युवती को कोरबा जिले के एक गांव से सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद युवती को परिजनों को सौंप दिया गया।


👶 जशपुर बस स्टैंड से डेढ़ साल का बच्चा गायब, 12 घंटे में मिला

17 मई को सिटी कोतवाली क्षेत्र के जशपुर बस स्टैंड से एक अज्ञात व्यक्ति डेढ़ साल के बच्चे को पेप्सी पिलाने के बहाने अपने साथ ले गया।

पुलिस ने तत्काल गुम इंसान रिपोर्ट दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज किया और तेज कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर बच्चे को सकुशल खोज निकाला। पुलिस की तत्परता से परिजनों को बड़ी राहत मिली।


🧒 तुमला थाना क्षेत्र की नाबालिग लड़की को ओडिशा से लाया गया

16 मई को तुमला थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण ने शिकायत दी कि उसकी 15 वर्षीय बेटी को ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले का एक किशोर बहला-फुसलाकर ले गया है। जब परिजन बेटी को लेने गए तो वहां उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई

जिला पुलिस ने IPC की धारा 137(2) के तहत केस दर्ज किया और टीम ने ओडिशा पहुंचकर लड़की को बरामद किया। आरोपी किशोर को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है, जबकि नाबालिग को परिवार को सौंपा गया।


✅ ऑपरेशन मुस्कान: 150 से ज्यादा बच्चों को मिलाया गया परिजनों से

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत अब तक 150 गुमशुदा बच्चों को सकुशल उनके परिजनों से मिलाया जा चुका है। अभियान का उद्देश्य हर गुमशुदा बच्चे को परिवार की गोद में सुरक्षित लौटाना है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन