4th August 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ में इस दिन रहेगी छुट्टी, CM साय ने किया बड़ा ऐलान

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच बड़ा मोड़, तेहरान-ओमान की बढ़ी नजदीकी, क्या युद्ध पर लगेगा ब्रेक?

45 करोड़ के जाली नोटों की डील में 1.13 करोड़ की ठगी, रायपुर का कारोबारी बना शिकार

श्रीलंका में टीम इंडिया खेलेगी प्रैक्टिस मैच, जानें कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

राजा-सोनम की शादी का खाना बना विवाद की वजह, बकाया बिल पर कैटरर ने भेजा कानूनी नोटिस

Advertisment

CG CRIME : शादी के 13 दिन बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर लगा हत्या का गंभीर आरोप

राजिम : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में शादी के महज 13 दिन बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद मायके पक्ष ने पति पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक, फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम खैरझिटी निवासी नूतन दीवान की शादी हाल ही में मगरलोड थाना क्षेत्र के करेली छोटी निवासी कामेश के साथ हुई थी।

शादी के कुछ ही दिनों बाद नूतन की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति कामेश उसके साथ मारपीट करता था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद पति ने मौत के असली कारण को छुपाने की कोशिश की।

परिजनों ने मामले को हत्या बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन