8th August 2026

BREAKING NEWS

इन 4 राशियों पर मेहरबान होगी किस्मत, धन लाभ के साथ बढ़ेगा मान-सम्मान; पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

कार्यरत शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक TET पास करना अनिवार्य, नौकरी पर पड़ेगा असर

अब TTE की हर हरकत कैमरे में होगी रिकॉर्ड, रायपुर मंडल के टिकट चेकर्स पहनेंगे बॉडी कैमरा

असिस्टेंट-स्टेनोग्राफर समेत कई पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और अप्लाई करने का तरीका

सिरदर्द और गले की खराश से ऐसे करें बचाव

Advertisment

CG Crime : भतीजे ने हंसिया से किया चाचा पर हमला, मौके पर हुई बुजुर्ग की मौत

जांजगीर : जांजगीर-चांपा जिले के कोटाडबरी में भतीजे ने हंसिया से हमला कर बुजुर्ग चाचा की हत्या कर दी। वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी भतीजे अजीतपाल को हिरासत में लिया है और पूछताछ की जा रही है।

फिलहाल, हत्या की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। पुलिस की पूछताछ के बाद हत्या की वजह सामने आ सकेगी। पुलिस के मुताबिक, बुजुर्ग रामप्रसाद पाल की रक्तरंजित लाश, उसके घर के बाहर मिली। सूचना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि बुजुर्ग, अपने घर के बगल के मंदिर में पूजा करने जा रहा था।

इस दौरान उसका भतीजा अजीतपाल आया और हंसिया से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस तरह पुलिस ने आरोपी भतीजे अजीतपाल को हिरासत में ले लिया है और हत्या की वजह जानने उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन