7th August 2026

BREAKING NEWS

पैसेंजर प्लेन के बेहद करीब पहुंचा हेलीकॉप्टर, VIDEO देख थम जाएंगी सांसें

कलेक्टर ने गठित की 4 सदस्यीय जांच समिति

रास्ता पूछने के बहाने महिला को रोका, बातों में उलझाकर जेवर लेकर फरार हुए आरोपी

ODI World Cup 2027 से पहले टीम को लगा बड़ा झटका

सेम लक्षणों में भी डॉक्टर की सलाह क्यों जरूरी?

Advertisment

बालोद/बीजापुर : नक्सलवाद का खात्मा तय समय पर होगा, समाज की मुख्यधारा में लौटें माओवादी: डिप्टी सीएम अरुण साव

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा है कि नक्सलवाद के खात्मे की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि तय समय सीमा के भीतर लाल आतंक को जड़ से उखाड़ फेंका जाएगा। साथ ही माओवादियों से हथियार छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने की अपील की है।


🔥 नक्सलियों को दी चेतावनी, पुनर्वास का खुला रास्ता

डिप्टी सीएम ने कहा,

"अगर माओवादी समाज की मुख्यधारा में लौटते हैं, तो उन्हें नक्सल पुनर्वास नीति के तहत सभी सुविधाएं दी जाएंगी।"

अरुण साव ने यह भी जोड़ा कि जो हथियार के दम पर हिंसा फैलाना चाहते हैं, उन्हें अब जवानों की ताकत का सामना करना पड़ेगा।


🛡️ बस्तर में मुठभेड़ – जवानों की हिम्मत को सलाम

बीजापुर और तेलंगाना बॉर्डर पर चल रही सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ पर भी अरुण साव ने कहा कि:

"हम लगातार नक्सलियों के सेफ ज़ोन में घुसकर ऑपरेशन चला रहे हैं। जवान बहादुरी से मोर्चा संभाले हुए हैं।"

बस्तर क्षेत्र में चल रही यह कार्रवाई आने वाले समय में बड़ा मोड़ साबित हो सकती है।


🗿 बालोद में मिनीमाता की प्रतिमा का अनावरण

अपने बालोद दौरे पर डिप्टी सीएम ने गुण्डरदेही ब्लॉक के ग्राम भेंडरा में मिनीमाता की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने बालोद जिला साहू समाज के नवीन भवन का लोकार्पण भी किया।


💧 पेयजल संकट पर गंभीर डिप्टी सीएम

भीषण गर्मी को देखते हुए अरुण साव ने जिलेभर में पेयजल संकट से निपटने के लिए अधिकारियों को निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि हर घर तक पानी पहुंचे, इसके लिए विभागीय स्तर पर तेज़ी से कार्य किया जा रहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन