7th August 2026

BREAKING NEWS

पैसेंजर प्लेन के बेहद करीब पहुंचा हेलीकॉप्टर, VIDEO देख थम जाएंगी सांसें

कलेक्टर ने गठित की 4 सदस्यीय जांच समिति

रास्ता पूछने के बहाने महिला को रोका, बातों में उलझाकर जेवर लेकर फरार हुए आरोपी

ODI World Cup 2027 से पहले टीम को लगा बड़ा झटका

सेम लक्षणों में भी डॉक्टर की सलाह क्यों जरूरी?

Advertisment

CG Murder Case : घर में सो रहे अधेड़ की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, इलाके में दहशत

CG Murder Case: छत्तीसगढ़ के मुंगली जिले से एक अधेड़ व्यक्ति के हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. घर में सो रहे व्यक्ति को कुल्हाड़ी से वारकर मौत के घाट उतारा गया है. मृतक की पहचान मृतक आजुराम लोधी पिता कलीराम लोधी (52 साल) जो अपने घर में सोया हुआ था. शव मिलने के बाद से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है. दरअसल, पूरा मामला पथरिया थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत गंगद्वारी गांव का है.

घटना शनिवार तड़के करीब 3 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर आजुराम लोधी पर कुल्हाड़ी से प्राणघातक वारकर हत्या कर दी. सूरज चढ़ते वारदात की खबर इलाके में फैल गई. ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, साक्ष्य जुटाए गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

वारदात की खबर पर गांव में आसपास के लोग घटनास्थल पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रारंभिक जांच में मृतक का अपने सगे भाई दुखितराम से जमीन विवाद को लेकर विवाद चल रहा था. पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है. हालांकि खूनी साजिश के पीछे परिवार के ही कोई सदस्य है, या बाहरी व्यक्ति है, इसकी जांच जारी है. 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन