15th August 2026

BREAKING NEWS

केंद्रीय राज्यमंत्री ने दिया विकसित छत्तीसगढ़ का संदेश

1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग से लेकर फ्री ऑनलाइन कोचिंग तक

सचिव अविनाश चम्पावत ने ली परेड की सलामी

छत्तीसगढ़ भू-संपदा अपीलीय अधिकरण को मिला नया अध्यक्ष, सेवानिवृत्त न्यायाधीश रजनी दुबे की नियुक्ति

‘सच्ची कोशिशों के अच्छे नतीजे’— सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना समेत 5 कॉमेडियन्स के खिलाफ केस किए खत्म

Advertisment

CG CRIME : हाथ में चाकू और शराब… बर्थडे पार्टी में गैंगस्टर गानों पर डांस करते युवकों का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस

रायपुर : राजधानी रायपुर में युवकों की एक बर्थडे पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक कथित तौर पर अधनग्न अवस्था में हाथों में चाकू और शराब की बोतलें लेकर गैंगस्टर गानों पर डांस करते नजर आ रहे हैं। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। वायरल क्लिप में पांच युवक नजर आ रहे हैं। इनमें से तीन युवक बिना शर्ट के जींस पहनकर नाच रहे हैं, जबकि दो युवक केवल अंडरगारमेंट्स में दिखाई दे रहे हैं।

कुछ युवक अपने साथियों को कंधे पर बैठाकर हथियार लहराते हुए डांस कर रहे हैं। वीडियो किसी निजी बर्थडे पार्टी का बताया जा रहा है। हाल के समय में हथियारों के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का चलन बढ़ा है। युवक कथित रूप से दहशत फैलाने या प्रभाव जमाने के उद्देश्य से इस तरह के वीडियो साझा करते हैं। यह वायरल वीडियो भी उसी प्रवृत्ति का हिस्सा माना जा रहा है। 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। युवकों की पहचान और वीडियो की लोकेशन का पता लगाया जा रहा है। यदि वीडियो में दिख रहे हथियार अवैध पाए जाते हैं या कानून का उल्लंघन सामने आता है तो संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन या कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गतिविधियों से दूर रहें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन