4th August 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ में इस दिन रहेगी छुट्टी, CM साय ने किया बड़ा ऐलान

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच बड़ा मोड़, तेहरान-ओमान की बढ़ी नजदीकी, क्या युद्ध पर लगेगा ब्रेक?

45 करोड़ के जाली नोटों की डील में 1.13 करोड़ की ठगी, रायपुर का कारोबारी बना शिकार

श्रीलंका में टीम इंडिया खेलेगी प्रैक्टिस मैच, जानें कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

राजा-सोनम की शादी का खाना बना विवाद की वजह, बकाया बिल पर कैटरर ने भेजा कानूनी नोटिस

Advertisment

अंधविश्वास की सनक में खौफनाक वारदात : जादू-टोना के शक में बुजुर्ग महिला की डंडों से पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

जशपुर : जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के गितारीपानी गांव में शुक्रवार रात एक भयावह घटना ने गांववालों को झकझोर दिया। जहां अंधविश्वास के चलते 71 वर्षीय वृद्ध महिला फूलमइत बाई की एक युवक ने लकड़ी के डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार आरोपी पहाड़ी कोरवा छंदनू राम (उम्र 31 वर्ष), पिता मंगरू अपने बच्चों के बार-बार बीमार होने के शक में वृद्ध महिला पर जादू-टोना करने का आरोप लगा बैठा था। इसी अंधविश्वास और शक ने उसे हैवान बना दिया और उसने महिला की हत्या कर दी।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, मृतिका रात में खाना खाकर अपने घर में सो रही थी। इसी दौरान आरोपी ने उसके सिर और चेहरे पर कई बार डंडे से वार किए, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना शनिवार सुबह मिलते ही बगीचा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह के निर्देश पर, एडिशनल एसपी राकेश पाटनवार और एसडीओपी दिलीप कोसले के नेतृत्व में टीम ने जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बगीचा एसडीओपी दिलीप कोसले ने बताया कि आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 103(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। यह जघन्य घटना इलाके में डर का माहौल पैदा कर गई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन