17th June 2026

BREAKING NEWS

रूस का बॉम्बर विमान हुआ क्रैश, साइबेरिया के जंगलों में गिरा प्लेन, मची अफरा-तफरी - VIDEO

मैदान पर विषेन हालाम्बागे से हुई तीखी नोकझोंक

NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा एक्शन, 22 जून तक भारत में टेलीग्राम पर अस्थायी रोक

अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगा कफ सिरप, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया नया नियम

बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका... छत्तीसगढ़ में 6.23% बढ़ी बिजली दरें, जेब पर बढ़ेगा बोझ

Advertisment

पूर्व कर्मचारी बना लुटेरा : अंबिकापुर में बिजनेसमैन पर हमला, 20 लाख की नकदी लूटी

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में रविवार रात मोबाइल डीलर से बड़ी लूटपाट की घटना हुई है. घात लगाकर बैठे आरोपियों ने स्कूटी सवार मोबाइल डीलर पर जानलेवा हमला किया. सिर के खून बहने लगा और व्यवसाई जमीन पर गिर पड़े. इसके बाद बदमाशों ने पैसों से भरे बैग को लेकर फरार हो गए. घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. इसमें एक युवक पहले बैग छोड़कर और फिर वापस लौटकर उसी बैग को उठाने के बाद दौड़ते हुए नजर आता है. कोतवाली थाना क्षेत्र के कैलाश मोड़ के पास हुई है.

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित अनिल अग्रवाल राम मंदिर स्थित अग्रवाल इंटरप्राइजेज इंद्रप्रस्थ के संचालक है. वह रविवार को देर रात सब डीलरों से 20 लाख रुपए कलेक्शन कर वापस लौट रहे थे. इस दौरान सुनियोजित तरीके से कैलाश मोड़ में सत्ती मंदिर के निकट बदमाशों ने हमला कर दिया और पैसे से भरा बैग लेकर भाग गए. लहू लुहान हालत में व्यवसाई को अस्पताल में कराया गया भर्ती. जहां फिलहाल उनका इलाज जारी है.

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची जांच में जुट गई. पता चला कि वारदात को अंजाम देकर सभी आरोपी जगदीशपुर गांव के खेत में रुककर पैसों का बंटवारा कर रहे हैं. इसी इन्पुट पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर वह किसी तरह बच निकले. हालांक लूट के 18 लाख रुपए और घटना में इस्तेमान 18 लाख रुपए बरामद कर लिया गया. पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है. आरोपी अनिल के दुकान में पूर्व में कर्मचारी रहे हैं. फिलाहाल फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन