7th August 2026

BREAKING NEWS

पैसेंजर प्लेन के बेहद करीब पहुंचा हेलीकॉप्टर, VIDEO देख थम जाएंगी सांसें

कलेक्टर ने गठित की 4 सदस्यीय जांच समिति

रास्ता पूछने के बहाने महिला को रोका, बातों में उलझाकर जेवर लेकर फरार हुए आरोपी

ODI World Cup 2027 से पहले टीम को लगा बड़ा झटका

सेम लक्षणों में भी डॉक्टर की सलाह क्यों जरूरी?

Advertisment

CG CRIME : ठंडा भजिया खाने को लेकर हुई मारपीट, साथी की हत्या, आरोपी की गिरफ्तारी

रायपुर : रायपुर थाना खम्हारडीह क्षेत्र के कचना स्थित साहू दूध डेयरी नालापारा में काम करने वाले दो दोस्तों के बीच मामूली विवाद ने हत्या का रूप ले लिया। पुलिस ने आरोपी सनी साहू को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, सनी साहू और उसका साथी दुर्गेश सतनामी डेयरी में साथ काम करते थे और आपस में घनिष्ठ मित्र थे।

23-24 दिसंबर की दरम्यानी रात दोनों शराब के नशे में थे और डेयरी में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान दुर्गेश द्वारा लाया गया भजिया ठंडा होने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर सनी साहू ने पास रखे लोहे के रॉड से दुर्गेश पर हमला कर दिया, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। आरोपी सनी ने घायल दुर्गेश को तत्काल मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी अपने दोस्त के शव के पास बैठकर रोता रहा और बार-बार पछतावा जताता रहा।

मामले में थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 405/25 धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना खम्हारडीह पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने आरोपी सनी साहू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का रॉड जब्त कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी

  • सनी साहू, 22 वर्ष, निवासी दुर्गा चौक, शनि मंदिर के पास, थाना खम्हारडीह, रायपुर।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन