बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में नकली सोना गिरोह का भंडाफोड़! पुलिस ने पकड़े 5 आरोपी, लाखों का माल बरामद
छत्तीसगढ़ में नकली सोना थमाकर असली जेवरात और नगदी ठगने वाले शातिर गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया है। इस गिरोह में तीन महिलाएं और दो युवक शामिल थे, जो प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं। बिलासपुर पुलिस ने महाराष्ट्र के भंडारा से इन पांचों को गिरफ्तार कर लिया और इनके पास से करीब 14 लाख के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी बरामद की है।
✅ पुलिस की बड़ी सफलता
आरोपियों ने रायपुर, राजनांदगांव और बिलासपुर के सर्राफा दुकानों को निशाना बनाकर ठगी की थी।
बिलासपुर पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस के सहयोग से घेराबंदी कर सभी आरोपियों को पकड़ लिया।
पकड़े गए आरोपियों के पास से:
140 ग्राम असली सोना (कीमत: ₹14 लाख)
3 किलो चांदी के जेवरात
₹94,000 नकद
एक कार भी जब्त की गई है।
🕵️♂️ कैसे हुआ भंडाफोड़?
28 अप्रैल को बिलासपुर के सदर बाजार स्थित हिम्मतलाल ज्वेलर्स में दो महिलाएं खरीदारी के बहाने आईं।
इन्होंने दुकानदार को नकली सोना थमाया और उसके बदले में 42.3 ग्राम असली सोना और ₹13,572 नकद लेकर फरार हो गईं।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें आरोपी महिलाएं कार से रायपुर रोड होते हुए महाराष्ट्र की ओर भागती नजर आईं।
बिलासपुर पुलिस ने भंडारा पुलिस की मदद से घेराबंदी कर गिरोह को धरदबोचा।
🚓 गिरफ्तार आरोपियों के नाम
मालती सोनी (प्रयागराज)
पूनम सोनी (प्रयागराज)
प्रदीप सोनी (सुल्तानपुर, प्रयागराज)
राहुल सोनी उर्फ मनीष (शांतिपुरम, प्रयागराज)
श्यामा सोनी (प्रयागराज)
📢 ASP राजेंद्र जायसवाल का बयान
"आरोपियों ने बिलासपुर, रायपुर और राजनांदगांव में सर्राफा दुकानों को निशाना बनाकर नकली सोना देकर असली माल ठगा है। पांचों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन