9th August 2026

BREAKING NEWS

बैंक में क्लर्क बनने का मौका, आवेदन प्रक्रिया शुरू; जानें योग्यता और पूरी डिटेल

रायपुर समेत 3 शहरों में शुरू हुआ Grain ATM, दूसरे राज्यों के हितग्राही भी उठा सकेंगे लाभ

काउंसलिंग शुरू, 12 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

बारिश के बाद जमा पानी से बढ़ सकता है बीमारियों का खतरा, बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आएंगे छत्तीसगढ़, 2 सितंबर को रायपुर एम्स के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

Advertisment

दुर्ग (छत्तीसगढ़ : दुर्ग पुलिस को डिजिटल अरेस्ट ठगी मामले में बड़ी सफलता, राजस्थान से एक और आरोपी गिरफ़्तार

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर हुए 49 लाख रुपये की ठगी मामले में दुर्ग पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने इस साइबर फ्रॉड गिरोह के एक और सदस्य भरत कुमार मेनारिया को राजस्थान के उदयपुर से गिरफ्तार किया है। इस हाई-प्रोफाइल केस में अब तक कुल 5 आरोपियों को पकड़ा जा चुका है।

क्या है मामला?

फरियादी इंद्रप्रकाश कश्यप से खुद को ट्राई का अधिकारी बताकर ठगों ने कॉल किया और आधार कार्ड के दुरुपयोग का हवाला देते हुए डिजिटल अरेस्ट की धमकी दी। डराकर आरोपी ने फरियादी से करीब ₹49 लाख अलग-अलग किश्तों में वसूल लिए।

आरोपी भरत कुमार ने कबूला अपराध

पुलिस पूछताछ में आरोपी भरत कुमार ने कबूल किया कि उसे ठगी के पैसों में से 20% कमीशन मिलता था और इसी लालच में उसने अपना बैंक अकाउंट इस गैंग को उपलब्ध कराया था।

पुलिस की सतर्क कार्रवाई

इस मामले में पुलिस ने पहले ही चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क की पहचान के लिए पुलिस साइबर एक्सपर्ट्स की मदद ले रही है। बैंक खातों व लेनदेन की भी बारीकी से जांच जारी है।

साइबर क्राइम के खिलाफ दुर्ग पुलिस की बड़ी जीत

दुर्ग पुलिस की यह कार्रवाई साइबर फ्रॉड के खिलाफ एक अहम उपलब्धि मानी जा रही है। एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि इस तरह के मामलों में लोगों को जागरूक करने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन