16th June 2026

BREAKING NEWS

रूस का बॉम्बर विमान हुआ क्रैश, साइबेरिया के जंगलों में गिरा प्लेन, मची अफरा-तफरी - VIDEO

मैदान पर विषेन हालाम्बागे से हुई तीखी नोकझोंक

NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा एक्शन, 22 जून तक भारत में टेलीग्राम पर अस्थायी रोक

अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगा कफ सिरप, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया नया नियम

बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका... छत्तीसगढ़ में 6.23% बढ़ी बिजली दरें, जेब पर बढ़ेगा बोझ

Advertisment

CG News : नशे में युवक ने दो युवकों को बेल्ट से पीटा, लोग बने तमाशबीन और वीडियो बनाते रहे

कोरबा : नशे में धुत्त युवक दो युवकों को आधे घंटे तक दौड़ा-दौड़ाकर बेस्ट से पिटाई करता रहा. इस दौरान आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बनकर देखते रहे और मोबाइल पर वीडियो बनाते रहे.

बताया जा रहा है कि यह 2 अक्टूबर को सिविल लाइन थाना अंतर्गत खरमोरा अटल आवास में हुई घटना है. सरेआम बेल्ट से पिटाई कर रहे युवक से दोनों युवक हाथ जोड़कर छोड़ देने की मांग कर रहे थे, लेकिन उसके बावजूद भी युवक पिटाई करता रहा.

बताया जा रहा है कि पिटाई करने वाला युवक खरमोरा का है, वहीं मार खाने वाले मुड़ापार के हैं. खरमोरा अटल आवास में नशेड़ियों के उत्पात से लोग परेशान हैं. इससे पहले भी मारपीट की घटना घट चुकी है. स्थिति से वाकिफ पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है.

शिकायत के बाद होगी कार्रवाई

मामले में कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि वायरल हो रहा वीडियो के आधार पर युवकों का पता लगाया जा रहा है. शिकायत के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन