8th August 2026

BREAKING NEWS

बरसात में सुस्ती और आलस से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 आसान बदलाव, मिलेगी नई ऊर्जा

रवीना टंडन पर अचानक झपटा डॉगी, एक्ट्रेस ने बिना घबराए ऐसे किया हालात को कंट्रोल

पहले कर लें ये 2 जरूरी काम

अगस्त में 4 दिन बंद रहेंगे स्कूल, छत्तीसगढ़ के बैंक भी रहेंगे बंद, देखें पूरी लिस्ट

MBBS-BDS में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, पहले चरण की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी

Advertisment

नशा तस्करी पर कार्रवाई : DRI ने छत्तीसगढ़ में कार से गांजा पकड़ा

सक्ति : राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) की रायपुर इकाई ने गांजा तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई की है. कार में जगह-जगह सीक्रेट चैंबर में गांजा भरकर आरोपी तस्करी को अंजाम दे रहे हैं. इनपुट के आधार पर सक्ति जिले से 5 आरोपियों को दबोचा गया, जिनके कब्जे से 39.883 किलोग्राम गांजा बरमाद किया है.

जानकारी के मुताबिक, सूचना के आधार पर डीआरआई की टीम ने सक्ति जिले में एक संदिग्ध कार को पकड़ा. कार की तलाशी लेने पर, टेप से लिपटे 43 पैकेट मिले, जिनमें 39.883 किलोग्राम गांजा छिपाकर रखा होना पाया गया. जिसकी कीमत लगभग 8 लाख रुपए आंकी गई है. ये पैकेट कार के चारों दरवाजों, कार के फर्श पर और कार की पिछली सीट के बैकरेस्ट के नीचे विशेष रूप से बनाए गए सिक्रेट चेंबर में रखे हुए थे. आरोपियों ने पूछताछ में पता चला कि यह खेप अवैध तस्करी के लिए लाई जा रही थी. आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटांसेस एक्ट, 1985 की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. सभी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है.

बता दें कि हाल ही में डीआरआई ने एक अन्य मामले में 11.486 किलो गांजा जब्त कर दो लोगों को गिरफ्तार किया था. जांच एजेंसी अब दोनों मामलों के तार जोड़ने में जुटी है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन