8th August 2026

BREAKING NEWS

बरसात में सुस्ती और आलस से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 आसान बदलाव, मिलेगी नई ऊर्जा

रवीना टंडन पर अचानक झपटा डॉगी, एक्ट्रेस ने बिना घबराए ऐसे किया हालात को कंट्रोल

पहले कर लें ये 2 जरूरी काम

अगस्त में 4 दिन बंद रहेंगे स्कूल, छत्तीसगढ़ के बैंक भी रहेंगे बंद, देखें पूरी लिस्ट

MBBS-BDS में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, पहले चरण की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी

Advertisment

धमतरी (छत्तीसगढ़) : धमतरी: सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। सिहावा थाना पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी अभी भी फरार है।

फर्जी नियुक्ति पत्र बनाकर ठगे लाखों रुपए

धमतरी जिले के देवपुर सिहावा निवासी शैलेन्द्र चंचल चाणक्य से ठगों ने शासकीय मंत्रालय के नाम पर फर्जी नियुक्ति आदेश बनवाकर 6 लाख 45 हजार रुपए ठग लिए। आरोपियों ने पीड़ित को ट्रांसफर और सरकारी नौकरी दिलाने का झूठा वादा किया। जांच में सामने आया कि दिया गया नियुक्ति पत्र और आदेश पूरी तरह फर्जी था।

दुर्ग से पकड़ा गया आरोपी

मामले की शिकायत मिलते ही सिहावा पुलिस ने जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर क्षेत्र में छापा मारकर आरोपी तिलक यादव (38 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपी बालोद जिले के रनचिरई थाना क्षेत्र के तवेरा गांव का निवासी है। आरोपी से पूछताछ में कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला।

फर्जीवाड़े का खुलासा

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पहले 5.5 लाख लौटाने का झूठा वादा किया और अलग-अलग नामों से फर्जी इकरारनामे तैयार करवाए। लेकिन पीड़ित को न पैसे मिले और न ही वैध दस्तावेज। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471, 34 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दूसरे फरार आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस की अपील

एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने कहा कि आम जनता किसी भी अज्ञात व्यक्ति के झांसे में न आए और सरकारी नौकरी या ट्रांसफर के नाम पर पैसों का लेन-देन न करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन