8th August 2026

BREAKING NEWS

कार्यरत शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक TET पास करना अनिवार्य, नौकरी पर पड़ेगा असर

असिस्टेंट-स्टेनोग्राफर समेत कई पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और अप्लाई करने का तरीका

अब TTE की हर हरकत कैमरे में होगी रिकॉर्ड, रायपुर मंडल के टिकट चेकर्स पहनेंगे बॉडी कैमरा

सिरदर्द और गले की खराश से ऐसे करें बचाव

CG के इस जिले में जल्द दौड़ेंगी 50 AC ई-बसें, रूट तय करने में जनता की होगी भागीदारी

Advertisment

CG Double Murder Case : मासूम के सामने माता-पिता की निर्मम हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को किया हिरासत में

रायगढ़ : रायगढ़ जिले के ग्राम कपाटडेरा में मासूम बच्चे के सामने बीती रात हत्यारों ने उनके माता-पिता की नृशंस हत्या कर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दो संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

जिले के घरघोड़ा ब्लॉक के ग्राम पंचायत भेंड्रा के ग्राम कपाटडेरा में निवासरत गुरुवार सिंह राठिया (35 वर्ष) और उनकी पत्नी मनीता राठिया (30 वर्ष) की अलसुबह रक्तरंजित लाश मिली. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की.

घटना के चश्मदीद मृतक के मासूम बच्चे ने पुलिस को वाकये से अवगत कराया. पुलिस ने बच्चे से मिली जानकारी पर दो संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जल्द मामले का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन