13th June 2026

BREAKING NEWS

अब दिन की शुरुआत राष्ट्रगान और सरस्वती वंदना से, अंत में गूंजेगा राजगीत

छत्तीसगढ़ की ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों के फंसे होने की आशंका, धुएं से इलाके में अफरा-तफरी

नौकरी का झांसा देकर मानव तस्करी! झारखंड की 16 युवतियां कर्नाटक भेजी जा रही थीं, 20 लोग रेस्क्यू

अब नहीं लगाने पड़ेंगे नगर निगम के चक्कर! 24 शहरी सेवाएं लोक सेवा गारंटी अधिनियम में शामिल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे थाना सिटी कोतवाली द्वारा नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाकर दैहिक शोषण करन

Advertisment

बस्तर में एंटी नक्सल ऑपरेशन को बड़ी कामयाबी, 14 लाख के इनामी 2 हार्डको : बस्तर में एंटी नक्सल ऑपरेशन को बड़ी कामयाबी, 14 लाख के इनामी 2 हार्डकोर माओवादी ढेर

बस्तर (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ के बस्तर में चल रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन के तहत सुरक्षाबलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। किलम बरगुम मरकापाल के जंगलों में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने पूर्वी बस्तर डिवीजन के दो खूंखार नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए माओवादियों में एक डीवीसीएम (DVCM) स्तर का कमांडर हलदर और दूसरा एसीएम (ACM) स्तर का सदस्य रामे शामिल है।


जवानों की रणनीति से ढेर हुए खूंखार नक्सली

बस्तर रेंज के आईजी पी. सुंदरराज ने बताया कि नारायणपुर और कोंडागांव की सीमा पर माओवादियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिलने के बाद डीआरजी और बस्तर फाइटर्स की टीम ने इलाके की घेराबंदी की। माओवादियों ने सुरक्षाबलों को देख गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। जवाबी कार्रवाई में दो नक्सली मारे गए।


इनामी नक्सली: हलदर पर 8 लाख और रामे पर 6 लाख का इनाम

एनकाउंटर में मारे गए माओवादी हलदर पर 8 लाख रुपये और रामे पर 6 लाख रुपये का इनाम घोषित था। दोनों कई हिंसक घटनाओं में वांछित थे और लंबे समय से नक्सली संगठन में सक्रिय थे। इनकी मौत से फोर्स का मनोबल और ज्यादा मजबूत हुआ है।


2025 में अब तक 140 नक्सली ढेर

राज्य सरकार के अनुसार, इस वर्ष अब तक 140 नक्सली मारे जा चुके हैं, जिनमें से 123 केवल बस्तर संभाग में मारे गए हैं। यह संख्या बताती है कि राज्य में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही रणनीति तेजी से परिणाम दे रही है

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन