8th August 2026

BREAKING NEWS

बरसात में सुस्ती और आलस से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 आसान बदलाव, मिलेगी नई ऊर्जा

रवीना टंडन पर अचानक झपटा डॉगी, एक्ट्रेस ने बिना घबराए ऐसे किया हालात को कंट्रोल

पहले कर लें ये 2 जरूरी काम

अगस्त में 4 दिन बंद रहेंगे स्कूल, छत्तीसगढ़ के बैंक भी रहेंगे बंद, देखें पूरी लिस्ट

MBBS-BDS में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, पहले चरण की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी

Advertisment

धमतरी : भखारा: सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार ने ट्रक ड्राइवर को मारी टक्कर, मौके पर मौत

कहते हैं कि जिंदगी का कोई भरोसा नहीं, कब क्या हो जाए, कोई नहीं जानता। ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र के कोसमर्रा गांव में हुआ, जहां एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे ट्रक ड्राइवर को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

तेज रफ्तार ने ली जान

मृतक की पहचान खपरी के सिलौटी गांव निवासी 35 वर्षीय तोमेश्वर साहू के रूप में हुई है। वह पेट्रोल पंप के सामने ट्रक खड़ा कर शौच के लिए गया था। लौटते वक्त सड़क पार करते समय तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। कार चालक हादसे के बाद बिना रुके मौके से फरार हो गया।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

भखारा थाना प्रभारी शेखर सिन्हा ने बताया कि घटना गुरुवार रात 1:20 बजे की है। अज्ञात कार की तलाश के लिए आसपास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है ताकि आरोपी चालक का पता लगाया जा सके।

परिवार में छाया मातम

तोमेश्वर साहू की इस असमय मौत से उसके गांव सिलौटी और परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और केस दर्ज कर जांच जारी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन