8th August 2026

BREAKING NEWS

कार्यरत शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक TET पास करना अनिवार्य, नौकरी पर पड़ेगा असर

असिस्टेंट-स्टेनोग्राफर समेत कई पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और अप्लाई करने का तरीका

अब TTE की हर हरकत कैमरे में होगी रिकॉर्ड, रायपुर मंडल के टिकट चेकर्स पहनेंगे बॉडी कैमरा

सिरदर्द और गले की खराश से ऐसे करें बचाव

CG के इस जिले में जल्द दौड़ेंगी 50 AC ई-बसें, रूट तय करने में जनता की होगी भागीदारी

Advertisment

Bilaspur Firing Incident Update : CCTV में कैद हुए 4 नकाबपोश हमलावर, पुलिस ने तेज की जांच

Bilaspur Firing Incident Update: मस्तूरी में कांग्रेस नेता और जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर के ऑफिस के पास देर शाम हुई फायरिंग के मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस के हाथ हमलावरों का सीसीटीवी फुटेज लगा है, जिसमें देखा जा सकता है कि 4 हमलावरों ने नकाब पहनकर इस वारदात को अंजाम दिया है. फुटेज में हमलावर गोली चलाते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं. पुलिस के अनुसार, हमलावर जोंधरा चौक की तरफ से आए थे. हालांकि, सभी हमलावरों के चेहरे नकाब से ढंके हुए थे, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है.

बता दें, इस गोलीकांड में भाजपा नेता के ससुर सहित दो लोगों को गोली लगी थी, जिनका गंभीर हालत में अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना के बाद से ही पुलिस की टीम अलग-अलग एंगलों पर जांच कर रही है. पुलिस पुरानी रंजिश, राजनीतिक प्रतिद्वंदता, जमीन विवाद, अन्य व्यक्तिगत विवाद, इन सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है.

ताजा जानकारी के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है. इन सभी संदिग्धों से कड़ी पूछताछ की जा रही है ताकि जल्द से जल्द हमलावरों और वारदात के पीछे के मास्टरमाइंड का पता लगाया जा सके. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों से मिली जानकारी के आधार पर हमलावरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन