23rd August 2026

BREAKING NEWS

रायपुर समेत कई जिलों में बारिश, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव से बढ़ेगी मानसूनी गतिविधि

10वीं, 12वीं और ITI पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 174 पदों पर निकली भर्ती

घर बैठे बदलें आधार कार्ड का पता, जानें पूरी प्रक्रिया और डिटेल्स चेक करने का तरीका

4 साल से छोटे बच्चों को न दें सर्दी-जुकाम की ये दवा, सरकार ने बताया असुरक्षित

करीना कपूर की तीसरी प्रेग्नेंसी की अफवाह पर भड़कीं ननद सबा अली खान, बोलीं- ‘जियो और जीने दो’

Advertisment

महाकाल जुलूस में खूनखराबा : युवक की हत्या, पुलिस ने 6 नाबालिगों को पकड़ा

Media Yodha Desk Sat, Aug 9, 2025

राजनांदगांव- तुमड़ीबोड़ चौकी के सिवनीखुर्द गांव में बीती रात महाकाल पालकी यात्रा के दौरान किसी बाद को लेकर हुए विवाद बाद एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई. मामले में पुलिस ने हत्या के आरोपी 6 अपचारी बालकों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

पुलिस ने बताया कि बोदेला में गुरुवार शाम को महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई थी. पालकी यात्रा बोदेला से आश्रित ग्राम से सिवनीखुर्द गई और वापस बोदेला आ रही थी. इस दौरान गांव के युवा पालकी यात्रा में नाच रहे थे. नाचने के दौरान 19 वर्षीय युवक राजेश बंजारे का आरोपियों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया. अपचारी बालकों ने युवक राजेश बंजारे के साथ जमकर मारपीट कर दी. इस बीच एक आरोपी ने राजेश बंजारे पर चाकू से हमला कर दिया. घटना में राजेश बंजारे गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए तत्काल मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पेंड्री लाया गया.

इलाज के दौरान राजेश बंजारे की मौत हो गई. पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू की. घटना के 4 घंटे बाद पुलिस ने हत्या के आरोपी सभी 6 अपचारी बालकों को धारा 103 (1), 192(2) के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. तत्काल कार्रवाई की गई.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन