15th August 2026

BREAKING NEWS

जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना; देखें पूरी लिस्ट

स्वतंत्रता दिवस से पहले 101 आजीवन कैदियों को मिली आजादी, अच्छे आचरण पर शासन ने किया रिहा

भारत-श्रीलंका मुकाबला कब और कितने बजे होगा शुरू? नोट कर लें मैच की टाइमिंग

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़-झारखंड के 7 मजदूरों की मौत, 11 घायल… 6 अब भी लापता

PM मोदी के भावुक पोस्ट ने छुआ लोगों का दिल, पढ़ें क्या लिखा

Advertisment

CG Murder Case : छत्तीसगढ़ में सनसनी! नर्सरी में खून से लथपथ मिली युवक की लाश, इलाके में फैली दहशत

Media Yodha Desk Sun, May 10, 2026

कोरबा : आज सुबह नवा बरपारा कोहड़िया स्थित सड़क किनारे झाड़ियों में एक युवक का खून से लथपथ शव मिला। धारदार हथियार से हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल पर शव को घसीटने और खून के निशान मिले हैं। राहगीरों ने सुबह झाड़ियों में शव देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।

मृतक की पहचान बसंत पटेल (37) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ ब्लॉक के सोनसरी गांव का निवासी था। पिछले तीन साल से बसंत कोरबा के दुरपा सर्वमंगला बरमपुर में किराए के मकान में रह रहा था और इंडस्ट्रियल एरिया स्थित संजय फैक्ट्री में काम करता था। दोस्त राकेश पटेल ने बताया कि बसंत शुक्रवार सुबह 8 बजे फैक्ट्री जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटा।

शनिवार सुबह फोन पर बसंत की हत्या की जानकारी मिली। बसंत शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। वह दो दिन पहले ही अपने छोटे भाई की शादी से गांव से कोरबा लौटा था। उसकी पत्नी और बच्चे अभी गांव में ही हैं। बसंत की पत्नी बरमपुर के एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन