16th August 2026

BREAKING NEWS

वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर ICC की बड़ी तैयारी, गांधी जयंती पर हो सकता है टूर्नामेंट का आगाज

संडे को घूमने का है प्लान तो संभलकर निकलें, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

सुनीता आहूजा के ‘शुगर डैडी’ बयान पर भड़के गोविंदा, बोले- ‘अपनी हद में रहिए’

सेहत पर पड़ सकता है असर

अब Computer पर आपकी हर एक्टिविटी रखेगा याद, जानें Computer History फीचर की पूरी जानकारी

Advertisment

मुंगेली : RAD एवं eDAR के साथ सड़क दुर्घटना में पीडितों के लिए कैशलेस उपचार योजना 2025 की कार्यशाला का हुआ आयोजन

Media Yodha Desk Tue, Feb 10, 2026

मुंगेली : मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर केन्द्र सरकार के द्वारा हाल ही में सड़क दुर्घटना में पीड़ितों की निःशुल्क उपचार हेतु जारी योजना के संबंध में एवं इस योजना के त्वरित कार्यवाही के लिये पुलिस एवं स्वास्थ्य, परिवहन विभाग के लिये कार्यशाला आयोजित की गयी थी। जिसमें मुख्य वक्ता श्री अरविंद यादव तकनीकी डायरेक्टर ITऔर सारांश सिरके SRM नवा रायपुर रहे। जिन्होने बताया कि सड़क दुर्घटना होने उपरांत पीडितों के ईलाज के लिए त्वरित कार्यवाही ऑनलाईन एप iRAD, eDAR और TMS जैसे एप को उपयोग किया जाना चाहिये, जिससे पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग से आपसी सामंजस्य से दुर्घटना में पीड़ित व्यक्तियों के त्वरित उपचार मिल सके और सड़क दुर्घटना में होने वाली मृत्यु की संख्या को कम किया जा सके।

सड़क दुर्घटना में पीड़ित लोगों की उपचार हेतु केन्द्र सरकार की सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा कैशलेस उपचार योजना 2025 की शुरूआत की जा रही है, जिसके तहत वित्तीय सहायता दुर्घटना के 7 दिनों के भीतर 1.50 लाख तक की निःशुल्क चिकित्सा सहायता दुर्घटना के बाद 24 घंटे के भीतर अस्पताल को सूचित करना आवश्यक है, और क्लेम की प्रतिपूर्ति मोटर वाहन दुर्घटना निधि (Motor Vehicle Accident Fund) से की जायेगी, ताकि दुर्घटना में मुत्यु की आंकड़े को कम किया जा सके।

उक्त कार्यशाला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री मयंक तिवारी, जिला परिवहन अधिकारी श्री असीम माथुर, सीएमएचओ मुंगेली सुश्री शीला शाहा, समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारी जिला मुंगेली, समस्त थाना/चौकी प्रभारी जिला मुंगेली, जिले में संचालित प्रायवेट अस्पताल के डायरेक्टर एवं पुलिस विभाग के विवेचना अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन