23rd April 2026

BREAKING NEWS

नक्सलियों को बड़ा झटका! 15 साल की उम्र में संगठन में शामिल टेटकी ने किया आत्मसमर्पण

देखते ही देखते वाहन धू-धू कर जलकर खाक

क्लीनिक से ऑपरेट हो रहा था ऑनलाइन जुआ रैकेट, आरोपी पकड़ा गया

छोटे भाई ने बड़े भाई को जिंदा जलाया, इलाके में दहशत मां के सामने भाई बना हैवान

जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने सरेंडर पर लगाई रोक; सीबीआई से मांगा जवाब

Advertisment

Women Army Police Recruitment : सेना-पुलिस में करियर बनाने का मौका, छत्तीसगढ़ में महिलाओं के लिए  बड़ी भर्ती रैली, एडमिट कार्ड जारी…

Media Yodha Desk Tue, Feb 3, 2026

रायपुर : भारतीय सेना में महिलाओं की भागीदारी को सशक्त करने और उन्हें अनुशासन, सुरक्षा और देशसेवा के क्षेत्र में करियर बनाने के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से सेना भर्ती कार्यालय, जबलपुर (मध्यप्रदेश) द्वारा महिला सेना पुलिस पद के लिए भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली 23 फरवरी 2026 को पुलिस ग्राउंड झिंझरी, कटनी (एमपी) में आयोजित होगी। इस रैली में छत्तीसगढ़ के 33 जिलों की चयनित महिला अभ्यर्थी भाग लेंगी।

महिला सेना पुलिस भर्ती प्रक्रिया के तहत भारतीय सेना ने 30 जून 2025 से 10 जुलाई 2025 के बीच ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) आयोजित किया था। इस परीक्षा में सफल घोषित महिला उम्मीदवारों को ही भर्ती रैली में शारीरिक दक्षता परीक्षण, दस्तावेज़ सत्यापन और अन्य चयन प्रक्रियाओं में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा। अभ्यर्थियों की योग्यता और परीक्षा परिणाम के आधार पर ही उन्हें रैली में बुलाया गया है। भर्ती रैली के दौरान शारीरिक दक्षता परीक्षण और दस्तावेज़ सत्यापन में सफल महिला अभ्यर्थियों की चिकित्सकीय जांच 24 फरवरी 2026 को सेना अस्पताल, जबलपुर में कराई जाएगी। चिकित्सकीय रूप से पूर्णतः स्वस्थ पाए जाने पर ही अभ्यर्थियों का अंतिम चयन सुनिश्चित होगा। यह प्रक्रिया सुनिश्चित करती है कि सेना में चयनित महिलाएं मानसिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह सक्षम हों।

अभ्यर्थियों को भर्ती रैली में भाग लेने से पूर्व अपना एडमिट कार्ड, सभी मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पहचान संबंधी दस्तावेज और आधार कार्ड से लिंक मोबाइल फोन अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा। प्रवेश पत्र भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जारी कर दिए गए हैं। साथ ही, सभी योग्य उम्मीदवारों के पंजीकृत ई-मेल आईडी पर भी एडमिट कार्ड भेजा जा चुका है। सेना भर्ती कार्यालय का उद्देश्य महिलाओं को देशसेवा में करियर बनाने के अवसर प्रदान करना है। भर्ती रैली केवल नौकरी की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह महिलाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का एक मंच भी है। रैली में बड़ी संख्या में चयनित अभ्यर्थियों की भागीदारी से यह आयोजन राज्य स्तर पर विशेष महत्व रखता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन