5th August 2026

BREAKING NEWS

गले में फंदा, मुंह में कपड़ा… Instagram फ्रेंडशिप के बाद प्रेमी ने की गर्लफ्रेंड की हत्या

जंगल में भालू ने किया हमला, दो लोगों की गई जान, एक की हालत नाजुक

संसदीय पैनल ने Meta CEO को दिया अल्टीमेटम, वीडियो हटाने पर बढ़ा विवाद

छत्तीसगढ़ में AI मिशन और BEML प्लांट को हरी झंडी, सुशासन और रोजगार पर बड़ा दांव

अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अंतरिम जमानत मंजूर

Advertisment

Mahatari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना का पोर्टल कब खुलेगा? लाखों महिलाओं को सरकार के फैसले का इंतजार

Media Yodha Desk Mon, Aug 3, 2026

Mahatari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ की हजारों पात्र महिलाएं महतारी वंदन योजना के नए पंजीयन का लंबे समय से इंतजार कर रही हैं। योजना शुरू होने के बाद भी कई महिलाएं आवेदन नहीं कर पाईं या तकनीकी कारणों से लाभ से वंचित रह गईं। अब एक बार फिर पोर्टल दोबारा शुरू होने की चर्चा तेज है। हालांकि सरकार की ओर से लगातार आश्वासन दिए जा रहे हैं, लेकिन अब तक आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू नहीं हो सकी है।

करीब डेढ़ साल से महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से यह दावा किया जा रहा है कि नए पंजीयन की तैयारी चल रही है। पात्र विवाहित महिलाएं उम्मीद लगाए बैठी हैं कि जल्द ही पोर्टल शुरू होगा और उन्हें भी योजना का लाभ मिल सकेगा। फिलहाल विभाग की ओर से कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है।

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने हाल ही में कहा था कि योजना के विस्तार को मुख्यमंत्री की मंजूरी मिल चुकी है। विभाग तकनीकी और प्रशासनिक तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। सरकार की योजना है कि पहले चरण में बस्तर संभाग से आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाए, इसके बाद अन्य संभागों में भी पोर्टल खोला जाएगा।

पोर्टल दोबारा शुरू होने से उन महिलाओं को राहत मिलने की उम्मीद है, जो पहले आवेदन नहीं कर सकीं या पात्र होने के बावजूद योजना में शामिल नहीं हो पाईं। नए पंजीयन के बाद उन्हें भी महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने मिलने वाली आर्थिक सहायता का लाभ मिल सकेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन