16th August 2026

BREAKING NEWS

केंद्रीय राज्यमंत्री ने दिया विकसित छत्तीसगढ़ का संदेश

1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग से लेकर फ्री ऑनलाइन कोचिंग तक

सचिव अविनाश चम्पावत ने ली परेड की सलामी

छत्तीसगढ़ भू-संपदा अपीलीय अधिकरण को मिला नया अध्यक्ष, सेवानिवृत्त न्यायाधीश रजनी दुबे की नियुक्ति

‘सच्ची कोशिशों के अच्छे नतीजे’— सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना समेत 5 कॉमेडियन्स के खिलाफ केस किए खत्म

Advertisment

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम स्थिर, शहरी इलाकों में सामान्य से अधिक तापमान दर्ज

Media Yodha Desk Tue, Feb 17, 2026

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम स्थिर बना हुआ है. शहरी इलाकों में सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया जा रहा है. होली से पहले गर्मी धीरे-धीरे दस्तक देने लगी है. हालांकि ठंड पूरी तरह से गायब नहीं हुई है. मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में रात का पारा 3 डिग्री तक बढ़ सकता है. अगले 7 दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलने के आसार हैं. 

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहा. सबसे ज्यादा रायपुर में तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस और अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इस दौरान कहीं भी बारिश नहीं हुई. अभी बढ़ते क्रम में मौसमी उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहने की उम्मीद है, मगर मार्च के दूसरे पखवाड़े से गर्मी का प्रभाव प्रबल होने की संभावना है. 

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?

राजधानी रायपुर में मंगलवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है. सुबह के वक्त धुंध छाए रह सकता है. 24 घंटों को दौरान अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान रहने के आसार हैं.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन