16th August 2026

BREAKING NEWS

केंद्रीय राज्यमंत्री ने दिया विकसित छत्तीसगढ़ का संदेश

1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग से लेकर फ्री ऑनलाइन कोचिंग तक

सचिव अविनाश चम्पावत ने ली परेड की सलामी

छत्तीसगढ़ भू-संपदा अपीलीय अधिकरण को मिला नया अध्यक्ष, सेवानिवृत्त न्यायाधीश रजनी दुबे की नियुक्ति

‘सच्ची कोशिशों के अच्छे नतीजे’— सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना समेत 5 कॉमेडियन्स के खिलाफ केस किए खत्म

Advertisment

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलेगा, अगले दो दिन हल्की बारिश का अनुमान

Media Yodha Desk Sun, Feb 22, 2026

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम फिर करवट लेने वाला है. तापमान में लगातार बढ़ोतरी के बीच लोगों को हल्की राहत मिल सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, एक निम्न दाब और चक्रवात से प्रदेश में नमी भरी हवा का आगमन हो रहा है. 24 घंटे बाद कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है. प्रदेश में शनिवार को मौसम शुष्क रहा. सबसे ज्यादा तापमान सुकमा में 35.9 डिग्री सेल्सियस, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अगले दो दिनों कुछ इलाकों में अति हल्की से हल्की बारिश होने के आसार हैं. वहीं एक दो जगहों पर बादल गरजने और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है.

मौसम को लेकर लेटेस्ट अपडेट 

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने मौसम को लेकर लेटेस्ट अपडेट दिया है. उन्होंने बताया कि एक निम्न दाब का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे भारतीय भूमध्य रेखीय सागर के ऊपर स्थित है. इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. इसके पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए और अधिक प्रबल होकर दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे भारतीय भूमध्य रेखीय सागर के ऊपर रहने की संभावना है. इसके प्रभाव से प्रदेश में नमी का आगमन हो रहा है, जिसके कारण न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुआ है. 22 फरवरी को मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है. प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कोई मुख्य बदलाव होने होगा. 23 और 24 फरवरी को मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है.

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?

राजधानी रायपुर में आज आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना जताई गई है. अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है. 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन