16th June 2026

BREAKING NEWS

रूस का बॉम्बर विमान हुआ क्रैश, साइबेरिया के जंगलों में गिरा प्लेन, मची अफरा-तफरी - VIDEO

मैदान पर विषेन हालाम्बागे से हुई तीखी नोकझोंक

NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा एक्शन, 22 जून तक भारत में टेलीग्राम पर अस्थायी रोक

अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगा कफ सिरप, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया नया नियम

बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका... छत्तीसगढ़ में 6.23% बढ़ी बिजली दरें, जेब पर बढ़ेगा बोझ

Advertisment

रायपुर, : छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर: आकाशीय बिजली से युवक की मौत, गरियाबंद में सब्जी की फसल तबाह

admin Sat, May 17, 2025

छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद शुक्रवार देर रात धमतरी और गरियाबंद समेत कई जिलों में तेज बारिश और बिजली की गर्जना देखने को मिली। जहां एक ओर तापमान में गिरावट से लोगों को राहत मिली, वहीं दूसरी ओर एक दर्दनाक हादसे में युवक की जान चली गई और किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया।


धमतरी में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत

धमतरी के भटगांव इलाके में रोहित सिन्हा नामक युवक की बिजली गिरने से मौत हो गई।
सूत्रों के अनुसार, रोहित रात में काम से लौटकर घर के पीछे बाड़ी में बन रहे बाथरूम में टाइल्स का काम देखने गया था। इस दौरान आसमान में बिजली गरज रही थी और तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरने से वह चपेट में आ गया।

📱 जेब में रखा मोबाइल भी ब्लास्ट हो गया, जिससे रोहित वहीं गिर पड़ा। परिजन तुरंत अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


👮‍♂️ पुलिस ने दर्ज किया मामला

रुद्री थाना प्रभारी अमित बघेल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मर्ग कायम कर कार्रवाई की जा रही है।


🌾 गरियाबंद में बारिश से सब्जी की फसल को भारी नुकसान

गरियाबंद में भी शुक्रवार रात तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने से जनजीवन प्रभावित हुआ। कई जगहों पर नालियां और सड़कें पानी से भर गईं।

किसानों के मुताबिक, बेमौसम बारिश से रवि फसल और खलिहानों में रखे अनाज को भारी नुकसान हुआ है।
सब्जियों की फसल बर्बाद हो गई है, जिससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन