21st April 2026

BREAKING NEWS

इंस्टाग्राम रील्स की आड़ में बड़ा क्रिकेट सट्टा रैकेट उजागर, खेमानी गिरफ्तार, करण अब भी फरार

24x7 शिकायत दर्ज कर सकेंगे नागरिक

ग्रीष्मकालीन भीड़ को देखते हुए रेलवे का बड़ा फैसला, कोरबा–बेंगलुरु के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

बार विवाद ने लिया हिंसक रूप, किराना व्यापारी पर बीयर बोतल से हमला; पुलिस ने दर्ज किया मामला

समर वेकेशन में राहत! रेलवे ने 13 स्पेशल ट्रेनों की घोषणा कर सफर को बनाया बेहद आसान

Advertisment

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम : 4 मई तक अंधड़, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

रायपुर: छत्तीसगढ़ में बीते 10 दिनों से मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल रहा है। राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में 70 से 80 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज़ आंधी, गरज-चमक, और हल्की बारिश का सिलसिला जारी है। इससे राज्य के अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

☁️ तीन सिस्टम हैं एक्टिव, 4 मई तक असर

मौसम वैज्ञानिक गायत्रीवाणी कांचीभोटला के अनुसार, छत्तीसगढ़ में फिलहाल तीन बड़े मौसमी सिस्टम एक्टिव हैं:

  • द्रोणिका (Trough): पश्चिम मध्य प्रदेश से कर्नाटक तक 1.5 किमी ऊंचाई पर

  • वेस्टर्न डिस्टरबेंस: दक्षिण पंजाब-उत्तर राजस्थान पर 5.8–7.6 किमी ऊंचाई पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन

  • ईस्ट-वेस्ट ट्रफ: पूर्वी मध्य प्रदेश से गंगेटिक पश्चिम बंगाल होते हुए उत्तर छत्तीसगढ़-झारखंड तक

🌧️ 4 मई तक बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

इन सिस्टम्स के कारण मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 4 मई तक राज्य के कुछ हिस्सों में अंधड़ और ओलावृष्टि हो सकती है। 5 मई से मौसम सामान्य होने लगेगा और तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना है।


🌡️ जिलावार तापमान अपडेट (गुरुवार, 1 मई 2025):

जिला

अधिकतम तापमान

न्यूनतम तापमान

दुर्ग

38.6°C

23.4°C

रायपुर

38.4°C

24.7°C

माना एयरपोर्ट

37.4°C

23.3°C

बिलासपुर

38.0°C

22.1°C

पेंड्रारोड

35.5°C

22.5°C

अंबिकापुर

36.4°C

22.4°C

जगदलपुर

34.7°C

21.6°C

राजनांदगांव

37.8°C

23.5°C

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन