21st June 2026

BREAKING NEWS

कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर आज से शुरू, सचिन पायलट करेंगे शुभारंभ, कल राहुल गांधी भरेंगे जोश

ट्रैक्टर छोड़ने के बदले 50 हजार मांगने का आरोप, किसान ने खाया जहर

खड़े ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को लगाई आग

जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, ग्रामीणों ने जमीन मालिक और RI से की मारपीट; हंगामे के बाद पुलिस बल तैनात

एयरफोर्स की निगरानी में पहुंचे प्रश्नपत्र, 5G जैमर से लैस हुए परीक्षा केंद्र; जानिए क्या है नई सुरक्षा व्यवस्था

Advertisment

छत्तीसगढ़ हादसा : निर्माणाधीन घर की दीवार गिरी, 2 साल के मासूम की मौत, दो की हालत गंभीर

Media Yodha Desk Sat, Feb 28, 2026

कोरबा : कोरबा के कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. लक्ष्मण बन तालाब स्थित काली मंदिर के पास निर्माणाधीन मकान की पक्की बाउंड्री वॉल का एक हिस्सा अचानक ढह गया. मलबे में दबकर दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब दीवार के पास से लोग गुजर रहे थे और कुछ बच्चे वहीं खेल रहे थे. अचानक बाउंड्री वॉल भरभराकर गिर पड़ी और आसपास मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए.

मलबे में दबने से स्थानीय निवासी दो वर्षीय धनेश कर्ष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं संजू कर्ष (20 वर्ष) और विशाल यादव (18 वर्ष) सहित तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें मोहल्लेवासियों ने मलबे से बाहर निकाला. घटना में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. एक ऑटो और एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गए.

आक्रोशित बस्तीवासियों ने जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने का घेराव किया. बताया जा रहा है कि हादसे के बाद संबंधित वाहन चालक जान बचाकर मौके से भाग निकला. सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया. फिलहाल मार्ग पर आवाजाही बंद कर दी गई है. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन