15th August 2026

BREAKING NEWS

केंद्रीय राज्यमंत्री ने दिया विकसित छत्तीसगढ़ का संदेश

1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग से लेकर फ्री ऑनलाइन कोचिंग तक

सचिव अविनाश चम्पावत ने ली परेड की सलामी

छत्तीसगढ़ भू-संपदा अपीलीय अधिकरण को मिला नया अध्यक्ष, सेवानिवृत्त न्यायाधीश रजनी दुबे की नियुक्ति

‘सच्ची कोशिशों के अच्छे नतीजे’— सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना समेत 5 कॉमेडियन्स के खिलाफ केस किए खत्म

Advertisment

CG News : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने महतारी वंदन योजना की 21वीं किश्त जारी की, 69 लाख महिलाओं के खाते में पहुँचे 647 करोड़ रूपए

Media Yodha Desk Wed, Nov 5, 2025

राजनांदगांव : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के हाथों छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना की लाभार्थी 69 लाख से अधिक महिलाओं को 21वीं किश्त के रूप में 647 करोड़ 28 लाख 36 हजार 500 रूपए की राशि जारी कर दी गई है। लाभार्थी महिलाओं में 7658 महिलाएं बस्तर संभाग के उन गांवों की है, जो छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बीते 22 महीनों में संचालित माओवाद उन्मूलन अभियान के चलते माओवाद के प्रभाव से मुक्त हुए हैं। इन महिलाओं को पहली बार इस योजना का लाभ मिला। बता दें कि उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन राजनांदगांव में आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन में महतारी वंदन योजना की 21वीं किश्त की राशि हितग्राही महिलाओं के बैंक खाते में ऑनलाईन ट्रांसफर किया।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से महतारी वंदन योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रूपए की सहायता राशि दी जाती है। लाभार्थी महिलाओं को 20 किश्तों में अब तक कुल 13,024 करोड़ 40 लाख रूपए की सहायता राशि दी जा चुकी है। 05 नवम्बर को 21वीं किश्त की राशि 647.28 करोड़ रूपए की राशि जारी होने के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 13,671 करोड़ 68 लाख रूपए हो जाएगा।

https://www.youtube.com/watch?v=tmXbYbtmC3k

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन