19th August 2026

BREAKING NEWS

बिलासपुर रेंज में साइबर अपराध पर IG राम गोपाल गर्ग सख्त, फर्जी SIM बेचने वाले POS एजेंटों पर FIR के निर्देश

छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन पर बैंक-कोषालय रहेंगे बंद, 28 अगस्त की छुट्टी में बड़ा बदलाव

बल्लेबाज के खतरनाक शॉट से अंपायर धर्मेश भारद्वाज घायल, ICU में कराया गया भर्ती

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने नियुक्ति प्रस्ताव को दी मंजूरी

राजधानी में टला बड़ा रेल हादसा, ट्रैक पर रखा मिला लोहे का पाइप; अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज

Advertisment

CG Religious conversion News : धर्मांतरण के बाद शव दफनाने पर बवाल, ग्रामीणों और हिंदू संगठनों का विरोध, मौके पर पहुंची पुलिस

Media Yodha Desk Sun, Jan 18, 2026

CG Religious conversion News: धर्मांतरित बुजुर्ग महिला के शव को दफनाने को लेकर धमतरी जिले के नवागांव-कंडेल में विवाद खड़ा हो गया। शव दफनाने के दौरान विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया, जिससे तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को गांव में हस्तक्षेप करना पड़ा। अंततः महिला के शव को धमतरी स्थित कब्रिस्तान में ले जाकर दफनाया गया।

जानकारी के मुताबिक, धमतरी ब्लॉक के नवागांव-कंडेल में शनिवार को यह घटना हुई, जहां बुधाबाई साहू (85) के निधन के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल उत्पन्न हो गया. धर्मांतरण को लेकर ग्रामीणों के बीच असहमति पैदा हो गई थी. मृतिका के परिजन गांव में ही उनका अंतिम संस्कार करना चाहते थे, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों ने इसका विरोध कर दिया किया. उनका कहना था कि मृतका का बेटा पिछले कुछ वर्षों से दूसरे धर्म से जुड़ा हुआ था.

गांव में बढ़ा तनाव, दूसरे धर्म के कब्रिस्तान में शव दफन

घटना स्थल पर पहुंचे विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया, जिससे गांव में तनाव बढ़ गया. सूचना पर अर्जुनी थाना प्रभारी राजेश जगत पुलिस बल के साथ पहुंचे. पुलिस और प्रशासन की समझाइश के बाद शांतिपूर्ण समाधान निकालते हुए शव को धमतरी ले जाकर दूसरे धर्म के कब्रिस्तान में दफनाने की प्रक्रिया पूरी की गई.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन