18th April 2026

BREAKING NEWS

वेदांता पावर प्लांट बॉयलर ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 23, 12 घायल अस्पताल में भर्ती

छत्तीसगढ़ में जबरन और प्रलोभन से धर्मांतरण पर सख्त कानून लागू, राजपत्र में अधिसूचना जारी; जानिए नियम

आशा भोसले की आवाज से गूंजा छत्तीसगढ़ सिनेमा, फिल्म ‘भक्त मां कर्मा’ में पहली बार गाया भगवान जगन्नाथ का भक्ति गीत

बीच सड़क पर युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगाई, मौके पर मचा हड़कंप

ACB-EOW का शिकंजा कसा, निलंबित IAS समीर विश्नोई की बेनामी संपत्ति जब्त, कई जमीनें सीज

Advertisment

मुंगेली : भोजराम पटेल के निर्देशन में सड़क हादसों पर लगाम के लिए परिवहनकर्ताओं की अहम बैठक

Media Yodha Desk Wed, Mar 25, 2026

जिले में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने और बढ़ती दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण पाने हेतु वरिष्ट पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देशानुसार आज एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पुलिस प्रशासन, राजस्व विभाग और नगर पालिका के अधिकारियों ने परिवहनकर्ताओं (Transporters) के साथ सीधे संवाद कर सुरक्षा मानकों के कड़ाई से पालन हेतु कड़े निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य रूप से SDOP श्री हरविंदर सिंह, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट श्री सी.पी. सोनी, और CMO श्री चंदन शर्मा उपस्थित रहे।

प्रमुख निर्णय एवं सख्त दिशा-निर्देश

शहर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों (पुलिया, सड़क आदि) के कारण भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ी है। जनहानि रोकने के लिए प्रशासन ने निम्नलिखित नियमों को तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्देश दिया है:

बैठक में निम्न निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया :-

1. वैध दस्तावेज - प्रत्येक चालक के पास अनिवार्य रूप से हैवी ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।

2. अनिवार्य स्टाफ - अकेले वाहन चलाना प्रतिबंधित, चालक के साथ परिचालक (Helper) का होना अनिवार्य।

3. गति सीमा - आबादी वाले क्षेत्रों में अधिकतम गति 20 किमी/घंटा निर्धारित।

4. ओवरलोडिंग- क्षमता से अधिक माल लादना पूर्णतः प्रतिबंधित।

5. सुरक्षित परिवहन - रेत से भरे वाहनों को अनिवार्य रूप से त्रिपाल से ढंकना होगा, अन्यथा सख्त कार्यवाही की जाएगी।

6. ड्राइवर स्क्रीनिंग- ऐसे चालक जिन्होंने पूर्व में दुर्घटना की है, उन्हें पुनः भारी वाहन चलाने की अनुमति न दी जाए।

7. ध्वनि प्रदूषण - सभी भारी वाहनों से प्रेशर हॉर्न को तत्काल हटाना होगा।

8. नशा मुक्ति - वाहन स्वामी यह सुनिश्चित करें कि चालक नशे की अवस्था में वाहन न चलाएं।

9. पहचान अंकन- प्रत्येक वाहन पर मालिक, चालक एवं परिचालक का नाम एवं मोबाइल नंबर स्पष्ट रूप से अंकित किया जाए।

कड़ी चेतावनी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उपरोक्त निर्देशों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन मालिक और चालक दोनों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही एवं भारी अर्थदंड आरोपित किया जाएगा।

"जनता की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी ट्रांसपोर्टर व्यावसायिक लाभ से ऊपर मानवीय जीवन को रखें और निर्धारित सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन करें।"

— जिला पुलिस प्रशासन, मुंगेली

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन