12th August 2026

BREAKING NEWS

हत्या के प्रयास के 4 आरोपी गिरफ्तार

नवा रायपुर मुख्यमंत्री निवास में हरेली तिहार की धूम, पारंपरिक रंग में रंगा CM हाउस

ट्रंप का बड़ा खुलासा- “हां, मेरी जान को खतरा था”, इसी वजह से तुर्की में बदला गया विमान

सिर्फ 157 रन बनाते ही शुभमन गिल रचेंगे इतिहास, रोहित-विराट भी नहीं बना पाए ये रिकॉर्ड

पोस्ट ऑफिस एजेंट गिरफ्तार, RD खाते में रकम जमा कराने के नाम पर 150 खाताधारकों से करोड़ों की ठगी

Advertisment

रायपुर में बेखौफ बदमाशों का हंगामा : कॉलोनी में घुसकर की मारपीट, पूरी वारदात कैमरे में रिकॉर्ड

Media Yodha Desk Fri, May 29, 2026

रायपुर : राजधानी रायपुर में इन दिनों बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। ताजा मामला इंद्रप्रस्थ कॉलोनी से सामने आया है, जहां कुछ बदमाश नशे की हालत में कॉलोनी में पहुंचे और गाली-गलौज के बाद एक युवक पर डंडे से हमला कर दिया।

इस घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। यह मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, डीडी नगर थाना क्षेत्र में स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में नशे में धूत बदमाशों का आतंक देखने को मिला है।

बदमाशों ने कॉलोनी में घुसकर अन्य युवकों के साथ ना सिर्फ बहसबाजी और गाली-गलौज की बल्कि उनके साथ मारपीट भी की, जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि 6 युवक आपस में बहसबाजी कर रहे हैं। इतने में एक युवक कार के पीछे से डंडा उठा लाता है और ब्लैक शर्ट पहने युवक के गर्दन पर हमला कर देता है। वही घटना को अंजाम देकर सभी आरोपी फरार हो गए हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन