8th August 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ का अपना हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’ लॉन्च, सरेंडर महिलाओं ने रैंप पर बिखेरा जलवा

इन 4 राशियों पर मेहरबान होगी किस्मत, धन लाभ के साथ बढ़ेगा मान-सम्मान; पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

कार्यरत शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक TET पास करना अनिवार्य, नौकरी पर पड़ेगा असर

अब TTE की हर हरकत कैमरे में होगी रिकॉर्ड, रायपुर मंडल के टिकट चेकर्स पहनेंगे बॉडी कैमरा

असिस्टेंट-स्टेनोग्राफर समेत कई पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और अप्लाई करने का तरीका

Advertisment

मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : संपत्ति संबंधी अपराध में दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

Media Yodha Desk Tue, Jun 30, 2026

मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन में थाना पथरिया पुलिस को चोरी के मामले में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

प्रार्थी शंकरलाल प्रसाद साहू निवासी रोहराकला द्वारा थाना पथरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि ग्राम जरेली के नलकूप मोहल्ले में पेयजल व्यवस्था हेतु लगाए गए बोर पंप से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लगभग 130 फीट केबल वायर, 13 नग प्लास्टिक पाइप एवं 1 एच.पी. मोटर पंप, कुल लगभग ₹14,000 मूल्य का सामान चोरी कर लिया गया है, रिपोर्ट पर दिनांक 25.06.2026 को थाना पथरिया में अपराध क्रमांक 166/2026 धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना पतासाजी के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि 02 लड़के मोटरपंप, केबल वायर बेचने के लिए घूम रहे है कि प्राप्त सूचना के आधार पर पथरिया पुलिस ने संदेही योगेश साहू (21 वर्ष) एवं निखिल सिगरौल (23 वर्ष) निवासी ग्राम जरेली को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की घटना स्वीकार करने पर दोनों आरोपियों के निशानदेही पर चोरी गए 1 एच.पी. मोटर पंप, केबल वायर एवं 12 नग प्लास्टिक पाइप बरामद कर मौके में उपस्थित गवाहो के समक्ष जप्त कर दोनों आरोपियों योगेश साहू पिता मनोज उम्र 21 वर्ष एवं निखिल सिगरौल पिता विष्णु प्रसाद उम्र 23 वर्ष निवासी जरेली थाना पथरिया, जिला मुंगेली को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 29.06.2026 को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।

मुंगेली पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है तथा आमजन से भी अपील की जाती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक गिरजाशंकर यादव (थाना प्रभारी पथरिया), प्र.आर. वीरभद्र सिंह, आर.हलीश गेंदले, स्वारथ ध्रुव, राजतिलक बंजारे की अहम भूमिका रही।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन