17th August 2026

BREAKING NEWS

90 की क्षमता वाली नाव में सवार थे 153 लोग, पलटने से 72 की मौत

वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर ICC की बड़ी तैयारी, गांधी जयंती पर हो सकता है टूर्नामेंट का आगाज

संडे को घूमने का है प्लान तो संभलकर निकलें, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

सेहत पर पड़ सकता है असर

अब Computer पर आपकी हर एक्टिविटी रखेगा याद, जानें Computer History फीचर की पूरी जानकारी

Advertisment

CG : धान खरीदी केंद्र में घुसा दंतेल हाथी, धान खाने की कोशिश से मची अफरा-तफरी

Media Yodha Desk Thu, Jan 15, 2026

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के एक धान खरीदी केंद्र में अचानक दंतेल हाथी आ धमका. हाथी जंगल से निकल कर केंद्र में रखे धान को खाने के फिराक में जा घुसा, जिसके बाद वहां मौजूद कर्मचारियों ने मिलकर हाथी को भगाया. लेकिन अचानक हाथी के घुस आने से अब कर्मचारियों और ग्रामीणों में दहशत का महौल है. राहत की बात यह रही की हाथी ने आक्रोशित होकर किसी पर हमला नहीं किया, वरना किसी बड़ी घटना से भी इनकार नहीं किया जा सकता था.

इस पूरे घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें कर्मचारी धान को बचाने के लिए हाथी को खदेड़ने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार यह पहली बार नहीं है जब हाथी धान खरीदी केंद्र तक पहुंचा हो. इससे पहले भी हाथी कभी भी अचानक केंद्र में घुसकर धान खा जाते रहे हैं.

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में भी डर का माहौल बन गया और कई लोग रतजगा करने को मजबूर हो गए. मामले की जानकारी वन विभाग को दी गई, जिसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद हाथी को खदेड़कर जंगल की ओर भेजा गया. फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन क्षेत्र में हाथियों की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों और कर्मचारियों में चिंता बनी हुई है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन