17th August 2026

BREAKING NEWS

90 की क्षमता वाली नाव में सवार थे 153 लोग, पलटने से 72 की मौत

वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर ICC की बड़ी तैयारी, गांधी जयंती पर हो सकता है टूर्नामेंट का आगाज

संडे को घूमने का है प्लान तो संभलकर निकलें, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

सेहत पर पड़ सकता है असर

अब Computer पर आपकी हर एक्टिविटी रखेगा याद, जानें Computer History फीचर की पूरी जानकारी

Advertisment

Chhattisgarh : बीजापुर में शहीद DRG जवानों को दी गई श्रद्धांजलि, पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 18 नक्सली ढेर

Media Yodha Desk Thu, Dec 4, 2025

बीजापुर : बीजापुर में शहीद 3 DRG जवानों को श्रद्धांजलि दी गई, बीजापुर और दंतेवाड़ा सीमा पर मंगलवार को हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 18 नक्सलियों को ढेर करने का दावा किया गया है। इस मुठभेड़ की पुष्टि बस्तर IG पी सुंदरराज ने की है। पुलिस और नक्सलियों के बीच यह मुठभेड़ देर रात तक चली और इलाके में सर्चिंग अभियान जारी है।

बता दें कि मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए DRG के तीन जवानों को न्यू पुलिस लाइन में सलामी दी गई। गार्ड ऑफ ऑनर के साथ शहीद जवानों को अंतिम विदाई दी गई। इस अवसर पर विधायक विक्रम मंडावी, DIG बस्तर, IG पी सुंदरराज और SP बस्तर मौजूद थे।

मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों की पहचान प्रधान आरक्षक मोनू बड़डी, आरक्षक दुकारू गोंडे और जवान रमेश सोड़ी के रूप में की गई है। शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को सलामी देने के बाद उनके गृह ग्राम भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन