13th August 2026

BREAKING NEWS

हिरासत में मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, CBI जांच के साथ पीड़ित परिवार को मिलेगा 25 लाख का मुआवजा

स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ेगा, राष्ट्रपति भवन में गूंजेगी गुट्टा मांदर की थाप

बोर्ड परीक्षा परिणाम में अंक बढ़ाने का झांसा देने वालों से रहें सावधान, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने किया अलर्ट

रेलवे सेक्शन कंट्रोलर भर्ती की लास्ट डेट करीब, ग्रेजुएट तुरंत करें आवेदन

‘द ट्रेटर्स 2’ में मल्लिका शेरावत का बड़ा दावा, बोलीं- टॉम क्रूज को है मुझ पर क्रश, भेजते हैं वीडियो

Advertisment

CG Transfer News : छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में तबादले , कई पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी

Media Yodha Desk Wed, Oct 8, 2025

रायपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में उच्च न्यायिक सेवा से जुड़े पदाधिकारियों का तबादला और नियुक्तियां की गई है। इस संबंध में विधिवत आदेश भी जारी कर दिया गया है। आदेशानुसार उच्च न्यायिक सेवा के सदस्य और वर्तमान में विधि एवं विधायी कार्य विभाग के प्रमुख सचिव रजनीश श्रीवास्तव को कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से उच्च न्यायालय के स्थापना में महापंजीयक के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

इसी तरह उच्च न्यायिक सेवा के सदस्य और वर्तमान में उच्च न्यायालय की स्थापना में महापंजीयक के पद पर पदस्थ, मनीष कुमार ठाकुर को अब कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से उच्च न्यायालय की स्थापना में महापंजीयक (सतर्कता) के पद पर नियुक्त किया है। आदेश के अनुसार उच्च न्यायिक सेवा के सदस्य और वर्तमान में उच्च न्यायालय स्थापना में रजिस्ट्रार (सतर्कता एवं सूचना एवं अधिकार) के पद पर कार्यरत मंसूर अहमद को उच्च न्यायालय स्थापना में रजिस्ट्रार (सूचना एवं अधिकार) के पद पर नियुक्त किया गया हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन