15th August 2026

BREAKING NEWS

केंद्रीय राज्यमंत्री ने दिया विकसित छत्तीसगढ़ का संदेश

1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग से लेकर फ्री ऑनलाइन कोचिंग तक

सचिव अविनाश चम्पावत ने ली परेड की सलामी

छत्तीसगढ़ भू-संपदा अपीलीय अधिकरण को मिला नया अध्यक्ष, सेवानिवृत्त न्यायाधीश रजनी दुबे की नियुक्ति

‘सच्ची कोशिशों के अच्छे नतीजे’— सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना समेत 5 कॉमेडियन्स के खिलाफ केस किए खत्म

Advertisment

बिलासपुर रेल मंडल में फिर लापरवाही : एक ही ट्रैक पर ट्रेन और मालगाड़ियां, बड़ा हादसा टला

Media Yodha Desk Thu, Nov 6, 2025

बिलासपुर : बिलासपुर हादसे के बाद एक बार फिर बिलासपुर में रेल यात्रियों के लिए एक डरावना पल सामने आया जब कोटमीसोनार और जयरामनगर स्टेशनों के बीच एक ही ट्रैक पर तीन ट्रेनें दिखाई दीं।

जानकारी के अनुसार दो मालगाड़ियां और एक यात्री ट्रेन एक ही लाइन पर थीं। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई क्योंकि यात्री ट्रेन के आगे और पीछे मालगाड़ियां खड़ी थीं। इस दौरान कई यात्रियों में हड़कंप मच गया और कुछ लोग ट्रेन से उतर गए।

बता दें कि 4 नवंबर को बिलासपुर के लालखदान क्षेत्र में रेल हादसा हुआ था जिसमें अभी तक अधिकृत तौर पर 11 यात्रियों की दर्दनाक मौत की पुष्टि हुई है। इसके अलावा 20 घायलों का इलाज जारी है।

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन