16th August 2026

BREAKING NEWS

90 की क्षमता वाली नाव में सवार थे 153 लोग, पलटने से 72 की मौत

वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर ICC की बड़ी तैयारी, गांधी जयंती पर हो सकता है टूर्नामेंट का आगाज

संडे को घूमने का है प्लान तो संभलकर निकलें, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

सेहत पर पड़ सकता है असर

अब Computer पर आपकी हर एक्टिविटी रखेगा याद, जानें Computer History फीचर की पूरी जानकारी

Advertisment

मुख्य मार्ग पर ट्रेलर हादसा : तीन वाहन टकराए, भीषण आग में 1 की मौत, 1 गंभीर

Media Yodha Desk Sun, Feb 8, 2026

अकलतरा : जांजगीर-चाम्पा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, अकलतरा बलौदा मुख्य मार्ग पर ग्राम कोटगढ़ के पास आज सुबह करीब 5 बजे, तीन ट्रेलर आपस में भिड़ गए। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य चालक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

घटना के बाद आसपास के स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद घायल ड्राइवर को ट्रेलर से बाहर निकाला। हादसे की सूचना मिलते ही अकलतरा पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

जानकारी मुताबिक तेज रफ्तार से आमने-सामने टक्कर हादसे की वजह मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि 3 ट्रेलरों में लगी भीषण आग जिसे स्थानीय लोगों द्वारा पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश करते रहे। लेकिन आग इतना प्रभावशाली था कि ट्रेलर पूरी तरह जल गए।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन