20th June 2026

BREAKING NEWS

गर्मी से मिलेगी राहत! छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में दो दिन तक बारिश और आंधी का अलर्ट

छत्तीसगढ़ सरकार देगी 2 करोड़ रुपये तक का बीमा कवर, आदेश जारी

श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए सुनहरा मौका! टॉप स्कूलों में फ्री पढ़ाई, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन

AI-171 विमान हादसे में नया मोड़, पायलट संगठन ने बिजली की खराबी को बताया क्रैश की वजह

प्रमुख स्टेशनों पर हेल्प डेस्क और होल्डिंग एरिया की सुविधा

Advertisment

बिलासपुर में दर्दनाक हादसा : फ्रिज ब्लास्ट से घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला जिंदा जली

Media Yodha Desk Mon, Mar 16, 2026

बिलासपुर : फ्रिज में ब्लास्ट होने से मकान में आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला जिंदा जल गई। महिला को घर से बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया। घटना के समय महिला घर में अकेली थी। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग महिला का नाम जया अग्रवाल (57) है, जो लिंगियाडीह स्थित साईं मंदिर के पीछे रहती थीं। कुछ दिनों पहले ही उसके भाई की मौत हुई थी।

फ्रिज में ब्लास्ट होते ही पूरा इलाका दहल उठा। धमाके की आवाज सुनकर लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। आसपास के लोगों ने घर में लगी आग बुझाने की कोशिश भी की। इसके बाद दमकल टीम मौके पर पहुंची, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक अंदर मौजूद बुजुर्ग महिला की मौत हो चुकी थी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चुरी में रखवाया गया है।

दरअसल, जया अग्रवाल अपने मुंहबोले वकील भाई के साथ लिंगियाडीह स्थित सांई मंदिर के पीछे रहती थी, उनका परिवार बेंगलुरु में रहता है। रविवार देर रात अचानक फ्रिज में ब्लास्ट हो गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घबरा गए और घरों से बाहर निकल आए।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन