15th August 2026

BREAKING NEWS

जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना; देखें पूरी लिस्ट

स्वतंत्रता दिवस से पहले 101 आजीवन कैदियों को मिली आजादी, अच्छे आचरण पर शासन ने किया रिहा

भारत-श्रीलंका मुकाबला कब और कितने बजे होगा शुरू? नोट कर लें मैच की टाइमिंग

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़-झारखंड के 7 मजदूरों की मौत, 11 घायल… 6 अब भी लापता

PM मोदी के भावुक पोस्ट ने छुआ लोगों का दिल, पढ़ें क्या लिखा

Advertisment

Chhattisgarh Liquor Shop : पांच साल में यहां तीसरी बार बदलेगा शराब दुकान का ठिकाना, आखिर क्यों हो रही बार-बार शिफ्टिंग? जानें वजह

Media Yodha Desk Sun, Mar 15, 2026

Chhattisgarh Liquor Shop: जिस घर के लोग शराब पीते हैं वह घर तबाह हो जाता है लेकिन जिस घर से शराब बिकती हैं वह घर आबाद हो जाता है। कुछ यही सच्चाई है नवागढ़ विधानसभा में। आबकारी विभाग के 11 मार्च को जारी सूचना के अनुसार राजस्व वृद्धि को दृष्टिकोट रखते हुए बेमेतरा जिले में मारो एवं भिभोरी दो जगह कम्पोजिट देशी मदिरा दुकान के लिए साज सज्जा युक्त अहाता सहित भूमि भवन की मांग भाड़े में की गई है। अब तक की स्थिति में मारो में पांच साल में शराब दुकान का यह तीसरा ठिकाना बदल रहा है।

आबकारी नीति से ज्यादा स्थानीय नीति इस विभाग पर हावी रहता है। मारो में संबलपुर मार्ग में दो बार दुकान का स्थान बदला गया। इसके बाद भिलौनी मार्ग में नया ठिकाना बनाया गया। गांव वालों ने तीन दिन तक धरना दिया, दुकान बंद रही। तत्कालीन राज्य सरकार के लिए यह प्रतिष्ठा का विषय बना। सभी उपाएं कर दुकान शुरू किया गया। कापा चौक को एक नया रोजगार मिला। भिलौनी का गौठान में गोबर की जगह डिस्पोजल की फसल होने लगी। इस बीच अब राजस्व वृद्धि के मूल सिद्धांत को लेकर विभाग ने नवीन ठिकाने की तलाश की औपचारिकता शुरू किया है।

भाग्यशाली कौन?

मारो नगर पंचायत में शराब दुकान का नया पड़ाव किस जगह होगा पूरे क्षेत्र को पता है। एक साल से वह भवन सजधजकर तैयार है। उम्मीद है एक अप्रैल से संबलपुर मार्ग गुलजार होगा। कापा मोड़ पर कारोबार करने वाले लगभग बीस लोगों को अब चार साल बाद बेरोजगारी का सामना करना पड़ेगा। चखना सेंटर में निकट स्थान किसे मिलता है यह भी सार्वजनिक हो जाएगा। मारो नगर पंचायत में इसी साल अंत तक चुनाव है इससे पूर्व नगर में सर्व सुविधायुक्त दुकान देने में कौन भाग्यशाली साबित होता है। 27 मार्च को शाम तक तस्वीर साफ हो जाएगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन