23rd August 2026

BREAKING NEWS

मेष से मीन तक जानें आज का राशिफल, करियर-धन और प्रेम जीवन में क्या होगा खास

ऑपरेशन बाज के तहत बड़ी कार्रवाई, साइबर सेल और चिल्फी पुलिस ने शराब कोचियों पर कसा शिकंजा

चोरों ने लाखों के गहनों पर किया हाथ साफ, शातिर तरीके से वारदात को दिया अंजाम

शॉपिंग मॉल में मची तबाही… 121 लोग हुए घायल; जाने कितने लोगों की हुई मौत

व्यूज़-लाइक्स नहीं, ट्रॉफी है लक्ष्य! टेस्ट टीम की आलोचना पर गौतम गंभीर का करारा जवाब

Advertisment

छत्तीसगढ़ : घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों ने किया हाथ साफ, CCTV में कैद हुई वारदात

Media Yodha Desk Mon, Aug 11, 2025

खैरागढ़- जिले में चोरी की वारदातें दिनों-दिन बढ़ती जा रही हैं और अब चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे घर के बाहर खड़ी गाड़ियों को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे. ताजा मामला जालबांधा गांव का है, जहां बीती रात चोरों ने निवासी विनोद चोपड़ा के घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी कर ली.

जानकारी के अनुसार, देर रात दो संदिग्ध युवक मौके पर पहुंचे. घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद फुटेज में स्पष्ट दिखाई देता है कि दोनों युवक पहले कुछ देर बाइक के आसपास घूमते रहे और इलाके का जायजा लिया. इसके बाद एक युवक मास्टर चाबी से चंद मिनटों में बाइक स्टार्ट करता है और दोनों वहां से फरार हो जाते हैं.

सुबह उठने पर बाइक गायब मिलने पर पीड़ित ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें पूरी वारदात सामने आई. मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद थाना खैरागढ़ की टीम ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है.

स्थानीय निवासियों का कहना है कि पिछले कुछ हफ्तों में क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में तेजी आई है. दोपहिया और घरों में घुसकर चोरी की वारदातें लोगों की नींद उड़ा रही हैं. ग्रामीणों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन