13th August 2026

BREAKING NEWS

एसएसपी भोजराम पटेल के निर्देश पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी कांड के 3 आरोपी पकड़ाए

हत्या के प्रयास के 4 आरोपी गिरफ्तार

नवा रायपुर मुख्यमंत्री निवास में हरेली तिहार की धूम, पारंपरिक रंग में रंगा CM हाउस

ट्रंप का बड़ा खुलासा- “हां, मेरी जान को खतरा था”, इसी वजह से तुर्की में बदला गया विमान

सिर्फ 157 रन बनाते ही शुभमन गिल रचेंगे इतिहास, रोहित-विराट भी नहीं बना पाए ये रिकॉर्ड

Advertisment

CG Murder Case : महिला का शव बिस्तर पर खून से सना मिला, दो दिनों से घर में देवर के साथ थी

Media Yodha Desk Fri, Oct 3, 2025

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्ली राजहरा के वार्ड क्रमांक 17 में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृतका की पहचान शीतल सेंदरे (उम्र लगभग 30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो शासकीय सौ बिस्तर अस्पताल में संविदा सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत थी. शीतल के पति की कुछ समय पूर्व मृत्यु हो चुकी थी और वह अपने पांच वर्षीय पुत्र के साथ किराए के मकान में रहती थी.

घटना का खुलासा

सूत्रों के अनुसार शीतल का देवर बीते दो दिनों से उसके साथ रह रहा था. शुक्रवार को शीतल की मां घर पहुंचीं तो दरवाजा अंदर से बंद मिला. बार-बार दरवाजा खटखटाने पर भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. इस पर आसपास के मोहल्ले के लोग जुटे और दरवाजा खुलवाया गया.

दरवाजा खुलने पर युवक की गतिविधियां संदिग्ध दिखाई दीं. महिला की मां और मोहल्लेवालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई.

 प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शीतल के चेहरे पर खून के निशान पाए गए थे, जिसे कंबल से ढककर रखा गया था। कमरे से शराब की 7-8 खाली बोतलें भी बरामद की गईं. आशंका जताई जा रही है कि घटना एक दिन पूर्व की है.

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने पूरे कमरे को सील कर दिया है. फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है, जो आज मौके पर जाकर इस पूरे घटनाक्रम की जांच करेगी. हालांकि प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस ने फिलहाल इस पूरे मामले में कुछ भी स्पष्ट कहने से मना कर दिया है.इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतका के 5 वर्षीय बेटे के सिर से मां का साया उठ गया है. मोहल्ले में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और महिला की मौत को लेकर स्थानीय लोगो में आक्रोश भी देखा गया.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन